जी भारत न्यूज24
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर रूस से तेल खरीद के मुद्दे पर भारत पर दबाव बनाने की कोशिश की है। ट्रंप की ओर से सोमवार को की गई सख्त टिप्पणी में कहा गया है कि अगर रूसी तेल खरीद के मुद्दे पर दिल्ली का रुख हमारे साथ मेल नहीं खाता है तो भारतीय आयात पर टैरिफ बढ़ाया सकता है। अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने बीते साल अगस्त में भारतीय सामानों पर 50 फीसदी का भारी भरकम टैरिफ लगाया था। इसमें 25 फीसदी टैरिफ की वजह को उन्होंने भारत की रूस से तेल खरीद बताया था। अब इस टैरिफ को और ज्यादा बढ़ाने की बात कही गई है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की दादागिरी पूर्ण रूप से विश्व में दिखाई दे रही है,जिस तरह वेनेजुएला पर हमला और फिर राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़ने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि जब तक वेनेजुएला की सत्ता सुरक्षित हाथों मैं नहीं सोफी जाती तब तक वेनेजुएला पर हमारा कब्जा रहेगा।शनिवार की रात वेनेजुएला के आसमान में अचानक सुपरसोनिक विमानों की गड़गड़ाहट गूंज उठी,किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही पलों में इतिहास पलटने वाला है,जैसे कभी सीक्रेट ऑपरेशन चलाकर ओसामा बिन लादेन को पकड़ा गया था। लेकिन एक संदेश बना हुआ है वेनेजुएला की रक्षा प्रणाली और रक्षा तंत्र कहां सो रहा था एक देश के राष्ट्रपति को उठाकर अमेरिका ले गया और किसी को पता नहीं चला यह एक बहुत बड़ा संदेह व्यक्त किया जाता है।वेनेज़ुएला और अमेरिका के बीच लंबे समय से चल रहे गतिरोध के बाद अब स्थिति पहले के मुकाबले कहीं ज़्यादा गंभीर हो चुकी है, कई देशों ने अमेरिकी हमले और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को हिरासत में लेने का स्पष्ट विरोध किया है,भारत ने बेहद सतर्क बयान जारी कर शांति बनाए रखने पर ज़ोर देते हुए वेनेज़ुएला में रहने वाले भारतीयों को सावधान रहने का परामर्श जारी किया है। भारत देश रूस से अच्छे संपर्क बनाए रखें अमेरिका की गीदड़ धमकी भारत में काम नहीं आएगी जो कुछ करना है, वह करता रहे भारत अपने संबंध रूस से हमेशा अच्छे रखना चाहिए।
देवेश प्रताप सिंह राठौर ब्यूरो चीफ




