जी भारत न्यूज24
मऊरानीपुर का रिश्वतखोर दरोगा चड्ढा एंटी करप्शन टीम के हत्थे।
झांसी। बुंदेलखंड झाँसी के मऊरानीपुर कोतवाली से है। जहां पर तैनात विनीत दरोगा को एंटी करप्शन टीम ने दर्ज मुदकमे में धारा बढ़ाने के नाम पर 15 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है । जिसे हिरासत में लेकर टीम झाँसी कार्यालय के लिए रवाना हो गई।जहां उसके साथ पूंछताछ की जा रही है।
बताया गया है कि मऊरानीपुर कोतवाली में तैनात विनीत कुमार दरोगा द्वारा ग्राम मेलोनी निबासी अखिलेश कुमार से दर्ज मुकदमे में धारा बढ़ाने के नाम पर 15 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। जिसकी शिकायत पीड़ित द्वारा एंटी करप्शन टीम से की गई। जिसे आज टीम ने मऊरानीपुर के अंबेडकर चौराहे पर 15000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
देवेश प्रताप सिंह राठौर, ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश




