Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » रेत/गिट्टी के अवैध उत्खनन एवं ओवरलोड वाहन परिवहन पर रोक लगाई जाए – रामशेष बघेल
Uncategorizedप्रसाशनराजनीतिलोकल

रेत/गिट्टी के अवैध उत्खनन एवं ओवरलोड वाहन परिवहन पर रोक लगाई जाए – रामशेष बघेल

Zee Bharat News 24
Last updated: February 10, 2026 7:27 am
Zee Bharat News 24
6 Min Read

जी भारत न्यूज24 

रेत/गिट्टी के अवैध उत्खनन एवं ओवरलोड परिवहन के विरोध में ग्रामीण जिला कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन-पत्र सौंपा

खनिज विभाग को चेतावनी देते हुए एसडीएम भिंड को ताला सौपा

भिण्ड । रेत/गिट्टी के अवैध उत्खनन एवं ओवरलोड वाहनों के परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग को लेकर ग्रामीण कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हनुमान मंदिर पुरानी जेल के पास एकत्रित होने के बाद रैली निकाल कर खनिज विभाग कार्यालय का घेराव कर धरना- प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम एसडीएम अखिलेश शर्मा को ज्ञापन- पत्र सौपने के साथ कार्यवाही न करने की दशा में खनिज विभाग में परमानेंट ताला डालने के लिया एक ताला भी भेंट किया,और चेतावनी दी कि उचित कार्यवाही नहीं हुई तो कांग्रेस जन खुद अपने हाथों से खनिज विभाग के कार्यालय का तालाबंदी करने का काम करेगी।

ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल ने कहा खनिज विभाग पर रेत/गिट्टी माफिया के साथ मिलीभगत के गम्भीर आरोप लगाए । उन्होंने कहा कि जिले में बड़े पैमाने पर रेत एवं गिट्टी का अवैध उत्खनन और अवैध परिवहन (बिना रॉयल्टी) और ओवरलोड परिवहन हो रहा है,जिसकी मौखिक एवं लिखित जानकारी और शिकायत खनिज विभाग/ एसडीएम से लेकर कलेक्टर तक की जा चुकी है,किन्तु अभी तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है।

भारी ओवरलोड वाहनों के परिवहन के कारण आए दिन अनहोनी घटनाएं हो रही है,जिससे लोग असमय जान गवा रहे हैं,जिसके जिम्मेदार खनिज माफिया और माफियाओं को संरक्षण देने वाला खनिज विभाग हैं।अवैध खनन से नदियों और गिट्टी की खदानों के पास बड़े बड़े गड्डे हो गए हैं,और भारी प्रदूषण भी हो रहा है।

बघेल ने कहा कि अवैध तरीके से पनडुब्बीयों से रेत निकाला जा रहा है, जिस कारण जलीय जीवों और पर्यावरण को भारी नुकसान हो रहा है और स्थानीय लोगों को रोजगार भी नहीं मिल पा रहा है।

जिले में लंबे समय से रेत और गिट्टी का अवैध उत्खनन एवं ओवरलोड परिवहन खुलेआम हो रहा है,जिससे न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है,बल्कि सड़क सुरक्षा और शासन के राजस्व को भी क्षति हो रही है।

ज्ञापन-पत्र के बिंदु :-

1 – रेत एवं गिट्टी के अवैध उत्खनन पर तत्काल रोक लगाई जाए।

2 – चम्बल नदी पर रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा जिस पर तत्काल कार्यवाही की जाए।

3 – रेत से भरे भारी ओवरलोड वाहन परिवहन हो रहा है,जिस पर कड़ी कार्यवाही की जाए।

4 – कई जगह अवैध गिट्टी खदानें और क्रेशर चल रहे हैं,उन पर कार्यवाही की जाए।

5 – कंपनी ने कितनी जगह खुदाई की है और कहां-कहां खुदाई की है,क्या पटवारी ने इसका माप किया है,किया है तो स्पष्ट जानकारी दे।

6 – नदियों पर रोक के बाबजूद पोकलेन मशीनें किस आधार पर चलाई जा रही हैं,उन पर कार्यवाही की जाए।

7 – जिला-भिण्ड में केवल भिंड विधानसभा और रौन की कुछ खदानें ही कंपनी को स्वीकृत की गई है,लेकिन कंपनी हर जगह रोयल्टी से पैसा वसूल रही इस पर तुरंत कार्यवाही की जाए।

8 – भारौली एवं अमायन से अवैध उत्खनन हो रहा है और कंपनी के द्वारा जबरन रोयल्टी वसूली जा रही है,इसमें लिप्त लोगों पर सख्त कार्यवाही की जाए।

9 – कंपनी मनमानी तरीके से किसानों के खेतों में जबरन खुदाई कर रही है,कम्पनी के खिलाफ कार्यवाही कर किसानों को मुआवजा दिलाया जाए।

10 – टोल प्लाजा (बरही/बरेठा) से अवैध रेत से भरे ओवरलोड वाहनों (ट्रक/ट्रेक्टरों) को निकाला जा रहा है,ओवरलोड वाहनों और टोल प्लाजा पर कार्यवाही की जाए। अबिलम्ब कार्यवाही करने की मांग की गई है।

इस अवसर पर बाबा भगवान दास सेथिया,डॉ. शिवेंद्र सिंह,श्याम सुंदर सिंह जादौन,देवेंद्र सिंह भदौरिया, कृष्ण गोपाल चौरसिया,संजय भूता,वीरेंद्र यादव,केदार कौशल,देवेंद्र निगम, महेश जाटव,बिजेंद्र सिंह कल्लू,गजेंद्र सिंह भदोरिया,डॉ. सुल्तान सिंह नरवरिया,पंकज त्रिपाठी,संदीप मिश्रा,सुशीला नरवरिया,स्मिता शर्मा, सीमा शर्मा,रेखा नरवरिया,अरविंद यादव, दीपेंद्र सिंह फौजी,देवेंद्र सिंह भरौली, राहुल सिंह कुशवाह,माहेश्वरी जाटव, इरशाद अहमद,नईम पठान,संजीव करैया,सुंदर सिंह बघेल,जबर सिंह कुशवाहा,रामजीलाल रामा बाल्मीकि,अतुल सिंह यादव,राजवीर बघेल रणवीर सिंह परिहार,विवेक जामोर, अरविंद अरेले,रामसिया राठौर,अभिलाख सिंह यादव,रामवीर यादव,बदन सिंह राठौर,बलराम यादव,मीनू यादव,अजय कुमार विमल,राजू जाटव,देशराज यादव, सचिन,विकास,अमृतलाल कुशवाह, राजेंद्र सिंह यादव,अजय शर्मा, हरनारायण शर्मा,गोपाल मिश्रा आस्तीक,गोविंद सिंह राजावत,राजेंद्र सिंह नरवरिया,रवि यादव,अजय जैन,रामबरन सिंह,श्यामवीर सिंह, धर्मेंद्र सिंह भदोरिया,आकाश, हिमांशु,सुरेंद्र सिंह,मिथिलेश शर्मा, जितेंद्र सिंह यादव,रामू सिंह, साधू पंडित,पुष्पेंद्र सिंह,इलियास मोहम्मद,नारायण सिंह,अजय प्रताप, रामकुमार बघेल,चंद्रशेखर, राजकुमार,सत्येंद्र सिंह राजू,प्रदीप सिंह राजावत,प्रमोद शुक्ला,रामेंद्र सिंह चौहान,शैलेंद्र सिंह,महेश बघेल, मोंटू,बबलू विजय,अशोक सिंह अर्गल,पंचम सिंह,ओमप्रकाश बरैया,महेश चौरसिया,महेश बंसल, बालकिशन माहोर,बल्लू बघेल, बृजलाल कुशवाहा,प्रेम सिंह सकवार, संदीप बघेल,प्रमोद बघेल, रोहित अर्गल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedउत्तरप्रदेशदेश

कोर्ट और कानून के खिलाफ धरना प्रदर्शन की रीति ठीक नहीं……… ?

December 31, 2025
Uncategorizedप्रसाशनलोकल

ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन* *खेल ही जीवन की कुंजी- दुबे

June 25, 2025
Uncategorizedगैजेट्सदेशलोकल

जहाँ भी होती है हरियाली, बहाँ होती है खुशहाली : प्रोफेसर सौरभ पाल

July 5, 2024
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

आग जलाने के विवाद में युवक की मौत, उन्नाव में पड़ोसी ने डंडे से हमला किया, आरोपी फरार

December 12, 2025
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?