जी भारत न्यूज24
उत्तर प्रदेश झांसी ट्रेन से उतरकर पटरियों पर आ गए यात्री,
एक घंटे जला इंजन
झांसी में जीटी एक्सप्रेस के इंजन में आग लग गई।
यात्रियों को इसकी जानकारी हुई तो वह ट्रेन से नीचे उतरकर पटरी पर आ खड़े हुए।
यहां लोको पायलट ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। यहां मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत और लोको पायलट की मदद से आग पर काबू पाया।
रविवार को दिल्ली से चलकर झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन पहुंची ट्रेन नंबर 12616 जीटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 37 मिनट की देरी से रात 12 बजे झांसी से निकली थी। ट्रेन जब झांसी से भोपाल के लिए रवाना हुई तो 50 किलोमीटर आगे बसई स्टेशन के पास उसका इंजन जलने लगा। यहां ट्रेन के लोको पायलट को भनक लगी तो उन्होंने तत्काल ट्रेन को रोका। लेकिन तबतक इंजन धू धूकर जलने लगा। आग की लपटें देख यात्री ट्रेन से उतर कर पटरी पर खड़े हो गए। यहां रेल अधिकारियों को जानकारी हुई तो तत्काल फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया गया। इसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। इस दौरान ट्रेन 4.40 घंटे लाइन पर खड़ी रही।
देवेश प्रताप सिंह राठौर, ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश




