भिन्ड। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि भारतीय वायु सेना द्वारा अग्निवीर (वायु) की भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया है। जिसमें ऐसे अविवाहित आवेदक जिनका जन्म 02 जनवरी 2004 से 02 जुलाई 2007 तक हुआ हो अवेदन करने हेतु पात्र होंगे। आवेदन हेतु शेक्षणिक योग्यता इटर मीडिऐट परीक्षा 50 प्रतिशत एग्रीगेट तथा अंग्रेजी विषय में 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। विज्ञापन की विस्तारित जानकारी हेतु https://agnipathvayu.cdac.in पर प्राप्त कर सकते हैं। आवेदक दिनांक 17 जनवरी 2024 से आनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
अग्निवीर (वायु) की भर्ती हेतु आवेदन 17 जनवरी से




