बच्ची को परिजनों को किया सुपुर्द, परिजन के खुशी से छलके आंसू
भिण्ड । पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक के निर्देशन में एवं नगर पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार उईके के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देहात निरीक्षक सुधीर सिंह कुशवाह के नेतृत्व में दिनांक 28/12/23 को प्रातः 11 बजे अपने घर से शौच के लिये सामने प्लाट में गयी नाबालिग 7 वर्षीय लडकी गुम हो गयी थी। जिसे पुलिस ने 12 घण्टे के अन्दर ढूंढकर उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

दिनांक 29/12/23 को फरियादी पूनम नि० सुन्दरपुर इकदिल इटावा उ. प्र. हाल बुद्ध नगर जामना रोड भिण्ड द्वारा रात्रि 10 बजे उपस्थित थाना आकर बताया कि मेरी 7 वर्षीय लडकी शौच के लिये सामने प्लाट पर सुबह 11 बजे गयी थी जो वापस नहीं आयी है। लडकी को आसपास घूम फिर कर खूब तलाशा नहीं मिली। फरियादी की सूचना को थाना प्रभारी देहात निरीक्षक सुधीर सिंह कुशवाह ने गम्भीरता से लेते हुये पुलिस टीम गठित कर बच्चे की तलाश हेतु रवाना किया एवं स्वयं भी बच्चे की कंट्रोल रूम भिण्ड व सीसीटीवी कंट्रोल रूम को हरकत में लेकर बच्चे की तलाश शुरू कर दी। थाना देहात पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा लगातार बिना रात्रि विश्राम किये प्रातः 10 बजे ग्राम रतनूपुरा से खोज निकाला। बाद लडकी को उसके माता पिता को सुपुर्द किया तो बच्ची के पिता के आंखो से आंशू छलक आये उसने भिण्ड पुलिस का आभार व्यक्ति किया।
उक्त कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार,थाना देहात प्रभारी निरीक्षक सुधीर सिंह कुशवाह , उनि अजय यादव, नागेश शर्मा, रविन्द्र मांझी, लक्ष्मण किशोर गुबरेले, सउनि बीरेन्द्र बरैया, भानुप्रताप यादव, विनोद सोलंकी, रामेश्वर दयाल भारती, सुरेश पाराशर, प्रआर सुनील पाण्डेय, गुरूदास, सोनेन्द्र, मृगेन्द्र जादौन, सुमित तोमर, नवीन पचौरी, नरेन्द्र कुशवाह, हरवीर गुर्जर, केशव भदौरिया, दिनेश अवस्थी, विजय जयंत, राजेश गर्ग, नीरज भदौरिया, आर ज्ञानेन्द्र मिश्रा,सन्दीप राजावत, मनीष राजौरिया,बृजनन्दन, सुभाष तोमर, सोनू दुबे,सतेन्द्र सिंह,योगेन्द्र भदौरिया, रवि यादव,अभिषेक गुप्ता, ओपी यादव,मदन गोपाल,राजकुमार लोधी,भूपेन्द्र सिंह,राहुल तोमर,राहुल शुक्ला तथा सउनि सत्यवीर सिंह,आनन्द दीक्षित सायबर सेल भिण्ड की महत्वपूर्ण भूमिक रही ।




