Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » अमलतास यूनिवर्सिटी में स्नातक समारोह का हुआ आयोजन
Uncategorizedमध्यप्रदेशशिक्षा

अमलतास यूनिवर्सिटी में स्नातक समारोह का हुआ आयोजन

Zee Bharat News 24
Last updated: April 7, 2025 6:59 am
Zee Bharat News 24
3 Min Read

जी भारत न्यूज24 

देवास – अमलतास विश्वविद्यालय में स्नातक समारोह शुक्रवार को विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के उच्च शिक्षा, आयुष एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंह परमार और कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम टेटवाल मौजूद रहे। कार्यक्रम में हाटपीपल्या विधायक श्री मनोज चौधरी, सोनकच्छ विधायक डॉ. राजेश सोनकर, जिला अध्यक्ष भाजपा श्री रायसिंह सेंधव, महापौर प्रतिनिधि श्री दुर्गेश अग्रवाल, राजेश यादव, नरेंद्र सिंह राजपूत, अमलतास ग्रुप के चेयरमेन श्री सुरेश सिंह भदौरिया, चेयरमेन श्री मयंकराज सिंह भदौरिया, विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. शरदचंद्र वानखेड़े,डीन डॉ. ए. के. पीठवा, बांगर सरपंच श्री दिलीप जाट, अन्य जनप्रतिनिधि, ग्रुप पदाधिकारी, डॉक्टर, कर्मचारी, विद्यार्थी और अभिभावक शामिल हुए।

मंत्री श्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि ईश्वर के बाद अगर मनुष्य किसी पर भरोसा करता है तो वह डॉक्टर होता है। डॉक्टरों को निःस्वार्थ भाव से सेवा करनी चाहिए। समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर इलाज करना ही सच्ची सेवा है। उन्होंने कहा कि अमलतास यूनिवर्सिटी में एलोपैथी, होम्योपैथी और आयुर्वेद की पढ़ाई कराई जाती है। आयुर्वेद भारत की महान चिकित्सा पद्धति है। भारत की ज्ञान परंपरा से दुनिया सीख रही है। अमलतास ग्रुप ने जनसंख्या के अनुपात में ज्यादा डॉक्टर दिए हैं। आगे भी देता रहेगा। इसके लिए उन्होंने फाउंडर चेयरमेन श्री सुरेश सिंह भदौरिया और चेयरमेन मयंकराज सिंह भदौरिया को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आयुर्वेद को बढ़ावा मिल रहा है। मध्यप्रदेश में भी आयुष शिक्षा को आगे बढ़ाया जा रहा है।

मंत्री श्री गौतम टेटवाल ने कहा कि जब युवा के हाथ में अधिकार होते हैं तो वे परिवर्तन कर देते हैं। उन्होंने कहा कि उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थी मध्यप्रदेश और भारत का नाम रोशन करेंगे। धन्वंतरि और चरक की तरह सेवा करेंगे। कोई गरीब, बीमार, दुखी व्यक्ति आपके पास इलाज के लिए आए और आप उसकी सेवा करें, यही सबसे बड़ी मानव सेवा है। यही परमात्मा की प्राप्ति है। उन्होंने अमलतास ग्रुप को उपाधि देने के लिए धन्यवाद दिया।

इस समारोह में 234 विद्यार्थियों एमबीबीएस ,एमडी ,एमएस , एमसीएच नर्सिंग एवं बीएससी नर्सिंग , और बीपीटी को स्नातक एवं स्नाकोत्तर पूर्णत: प्रमाण पत्र दिए गए। साथ ही अमलतास विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ शरदचंद्र वानखेड़े एवं कुलसचिव श्री संजय रामबोले द्वारा सभी माननीय अतिथियों की उपस्थिति में श्री गौतम टेटवाल रोजगार एवं कौशल राज्य मंत्री को “डी. लिट” की मानक उपाधि प्रदान की गयी। एवं अंत में कार्यक्रम का आभार कुलगुरु द्वारा किया गया।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedउत्तरप्रदेशक्राइम

ज़मीन धोखाधड़ी मामले में पीड़ित परिवार को न्याय का इंतेज़ार, 57 लाख रुपये हड़पने का आरोप।

December 3, 2025
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

सुरक्षा मानकों को परखने एसपी ने होटलों में की औचक चेकिंग, फायर फाइटिंग सिस्टम का लिया जायजा

December 8, 2025
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

पटना में 2025 में नेपकोन में डॉ डी एस गुप्ता को आमंत्रित किया गया

November 23, 2025
Uncategorizedदेशमध्यप्रदेशराजनीतिलोकल

राहुल गांधी के संसद में नेता प्रतिपक्ष बनने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

June 29, 2024
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?