Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » मिशन वत्सल योजना एवं बेटी बचाओं बेटी पढाओं योजना के तहत प्रशिक्षण सहकार्यशाला का आयोजन
Uncategorizedप्रसाशनलोकलशिक्षा

मिशन वत्सल योजना एवं बेटी बचाओं बेटी पढाओं योजना के तहत प्रशिक्षण सहकार्यशाला का आयोजन

Zee Bharat News 24
Last updated: September 4, 2024 8:22 am
Zee Bharat News 24
10 Min Read

जी भारत न्यूज24

भिण्ड। सर यदि हमें कोई परेशान करे या कोई डराए तो उसकी शिकायत हम कहां करें और हमें क्या करना चाहिए, यह बात केंद्रीय विद्यालय में मिशन वात्सल्य के तहत आयोजित प्रशिक्षण सह कार्यशाला में छात्राओं ने उपस्थित बाल संरक्षण अधिकारी अजय सक्सेना से कहीं।
जिला भिंड अंतर्गत कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार जैन के निर्देशन में केंद्रीय विद्यालय में मिशन वत्सल योजना एवं बेटी बचाओं बेटी पढाओं योजना के तहत प्रशिक्षण सह कार्यालय का आयोजन किया गया छात्राओं का प्रश्नों का जवाब देते हुए बाल संरक्षण अधिकारी अजय सक्सेना द्वारा बताया गया कि सबसे पहले हमें सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्श को समझना होगा उनके द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि हमारे शरीर में कुछ प्राइवेट पार्ट्स होते हैं जिनको देखने की और छूने की मनाही रहती है कोई भी उन्हें नहीं देख सकता ना ही छू सकता है यदि कोई ऐसा करें या करने की कोशिश करें तो निश्चित तौर पर असुरक्षित स्पर्श माना जाएगा और इसका विरोध करना है सर्वप्रथम सामने वाले व्यक्ति को मना करें यदि वह न माने तो चिल्लाए और उसके बाद भाग कर सुरक्षित जगह पर जाएं । उसके पश्चात सारी बात अपने संरक्षक को बताएं। बाल संरक्षण अधिकारी अजय सक्सेना द्वारा आगे अवगत कराया की सामान्यत इन घटनाओं के पीछे भय अथवा लालच होता है और हमें किसी भी प्रकार का लालच नहीं करना है ना ही किसी से डरना है यदि कोई व्यक्ति आपसे किसी चीज को छुपाने के लिए बोलता है यह बोलता है कि हमारे आपस की बात है हमारा पर्सनल सीक्रेट है तत्काल सतर्क हो जाए और यह समझे कि दुनिया में ऐसी कोई भी बात नहीं है जो हम अपने माता-पिता अथवा संरक्षक को ना बता सके कृपया सभी बात अपने माता-पिता को बताएं किसी से डरे नहीं ना ही लालच में है।
उसके पश्चात पोक्सो अधिनियम के तहत पोक्सो ई बॉक्स पर ऑनलाइन शिकायत करने का तरीका बताया जिसमें गूगल पर चवबेव ई बॉक्स को टाइप करने के पश्चात उसे विंडो पर अपनी शिकायत की जा सकती है इसके अलावा आप बाल शोषण की शिकायत चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बवर , महिला बाल विकास, बाल कल्याण समिति अथवा पुलिस को भी कर सकते हैं। कानून में पीड़ित व्यक्ति से पुलिस सादा वर्दी में बात करेगी बच्चों को पुलिस थाने नहीं बुलाया जाएगा साथ ही सपोर्ट पर्सन नियुक्त का प्रावधान है जिसमें पुलिस अथवा न्यायालय सपोर्ट पर्सन के माध्यम से ही बालक से पूछताछ कर सकेगा अधिनियम में पीड़ित द्वारा अपराधी का आमना सामना नहीं कराए जाने का प्रावधान है और अधिनियम में रिपोर्ट करना अनिवार्य रखा गया है अर्थात अपराध की जानकारी होने पर छुपाना भी अपराध है। बाल संरक्षण अधिकारी अजय सक्सेना द्वारा अवगत कराया गया कि राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार लगभग हर सातवां बालक किसी न किसी तरीके से यौन शोषण से पीड़ित है और ऐसे अपराध लड़कियों की तुलना में लड़कों के साथ अधिक हुए हैं लगभग 50ः से अधिक बच्चे ने किसी न किसी रूप से बाल शोषण का सामना किया है और यह वह आंकड़े हैं जिनकी रिपोर्ट की गई है बहुत सारे केस तो रिपोर्ट में नहीं आ पाते है
इसके बाद मिशन शक्ति सामर्थ्य के तहत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अंतर्गत बाल संरक्षण अधिकारी द्वारा बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति सभी को अवगत कराया गया कि सोशल मीडिया का नियंत्रित उपयोग करें साथ ही थर्ड पार्टी एप डाउनलोड ना करें अपनी निजी तस्वीर किसी भी डिवाइस में संरक्षित ना रखें और ना ही किसी को शेयर करें। फेसबुक ट्विटर इंस्टाग्राम जैसी सोशल नेटवर्किंग साइटों का उपयोग करते हुए अनजान फ्रेंड रिक्वेस्ट ना स्वीकार करें अधिकांश लोग अधिक से अधिक फॉलोअर बढ़ाने के चक्कर में हम सभी की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार कर लेते हैं जो कहीं ना कहीं बाद में हमारे लिए ही समस्या बन जाती है साथ ही भारत सरकार का ट्विटर हैंडल साइबर दोस्त के बारे में जानकारी दी गई साइबर क्राइम से संबंधित कैलेंडर छात्रों को वितरित किए गए उसमें समझाया गया कि थोड़ी सी सजकता बड़े से बड़े अपराधों को रोक सकती है। आगे अवगत कराया गया कि किसी भी प्रकार की निजी फोटो अथवा वीडियो कहीं भी शेयर ना करें और यदि कोई व्यक्ति इनको लेकर आपको परेशान करता है तो बिल्कुल परेशान ना हो और उसकी तत्काल रिपोर्ट जिले के साइबर क्राइम कार्यालय में और भारत सरकार के ऑनलाइन पोर्टल पर उसकी शिकायत कर सकते हैं अथवा साइबर दोस्त जो कि भारत सरकार का पोर्टल है उसे पर टैग कर सकते हैं इसमें किसी भी प्रकार से डरने की आवश्यकता नहीं है सभी को यह भी अवगत कराया गया कि आपकी मोबाइल डिवाइस में किसी भी प्रकार का डाटा स्थाई तौर पर डिलीट नहीं होता है आपने किसी निजी फोटो को एक बार क्लिक करने के बाद यह डिलीट भी कर दिया है तब भी विभिन्न प्रकार के सॉफ्टवेयर से वह रिकवर हो जाता है सभी से इस चीज की अपेक्षा की गई की कोई भी अपनी ऐसी निजी फोटोस वीडियो फोन में सेव करके ना रखें उनकी आवश्यकता ही नहीं है हमेशा सुरक्षित रहें। इसके अलावा ऑनलाइन गेमिंग और कोविड के समय से जब बच्चों के हाथ में भी फोन आ गया था उसे समय से साइबर क्राइम की घटनाएं बहुत बढ़ गई है ऑनलाइन गेमिंग के दौरान हम अनजान लोगों से जुड़े जाते हैं और धीरे-धीरे अपनी व्यक्तिगत जानकारी भी साझा करने लगते हैं जो बाद में बहुत बड़ी समस्या का कारण बन सकता है ऐसा कोई भी अनजान फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें अपनी झूठी तारीफ से बचे हैं कोई सोशल साइट पर आपको गुमराह कर रहा है तो उनसे बचें सामान्यतः हम अपनी तारीफ सुनकर प्रभावित हो जाते हैं और अपने निजी जानकारियां शेयर करने लगते हैं।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य श्री अजय कुमार सक्सेना भी उपस्थित रहे जिनके द्वारा भी सभी छात्रों से अपेक्षा की गई की कार्यशाला में बताई गई चीजों को वह अपने ध्यान में रखेंगे और और सारी जानकारी अपने घर पर जाकर अपने माता-पिता को बताएंगे कहीं भी किसी से भी डरने की आवश्यकता नहीं है और यह बात पुन दोहराई गई कि ऐसा कोई सीक्रेट नहीं है जो हम अपने माता-पिता से सांझा न कर सके सारी बातें अपने परिजन से साझा की जाए, कार्यशाला में आनंद मिश्रा लेखापाल उपस्थित रहे
विदित है कि 1 सितंबर से 30 सितंबर तक मध्य प्रदेश शासन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है जिसमें जानकारी देते हुए अजय सक्सेना द्वारा अवगत कराया गया कि हमें अपने दैनिक दिनचर्या स्वस्थ रखते हुए स्वस्थ जीवन जी सकते हैं उनके द्वारा अवगत कराया गया कि सुबह का नाश्ता राजा की तरह अर्थात समृद्ध होना चाहिए और रात का खाना बिल्कुल हल्का होना चाहिए हमें अपना नाश्ता अपने वजन के 10 गुना, जो भी निकल कर आता है उतने ग्राम का नाश्ता करना चाहिए उदाहरण के तौर पर यदि हमारा वजन 40 किलो है तो हमें 400 ग्राम नाश्ता करना चाहिए और वह नाश्ता फ्रूट्स सलाद हो सकता है उसके बाद खाना खाना चाहिए खाने में अधिक से अधिक सलाद का उपयोग करें दो अनाज को अर्थात गेहूं चावल या कोई भी अनाज को एक साथ ना खाएं कोशिश करें कि एक बार में एक ही अनाज खाएं अंकुरित चीज अपनी डाइट में शामिल करें और बाजार का तला खाना कम से कम उपयोग करें।
कार्यक्रम में अंत में एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न प्रश्न किए गए जिसका सही जवाब देने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया कार्यक्रम में उपस्थित विद्यालय के सभी लगभग 1000 छात्रों को पेन चॉकलेट वितरित किए गए एवं उन्हें साइबर क्राइम और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत प्रशिक्षण सामाग्री प्रदाय की गई कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्य  अजय कुमार सक्सेना आभार व्यक्त किया गया।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedउत्तरप्रदेशप्रसाशन

थाना प्रभारी बने फरिश्ता: परीक्षा में देरी से जूझ रही छात्रा को गाड़ी से पहुंचाया केंद्र तक

July 28, 2025
Uncategorizedमध्यप्रदेशलोकल

लाड़ली बहना योजना-* *1.29 करोड़ बहनों को मिलेगी 1250 रूपये की नवम्बर माह की किश्त

November 9, 2024
प्रसाशनलोकल

कलेक्टर आज जनपद अटेर में करेंगे जनसुनवाई

December 12, 2023
Uncategorizedउत्तरप्रदेशदेशविदेश

देश की जनता कहती है कि पीओके को भारत में मिलाओ…….?

May 8, 2025
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?