Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » मुख्यमंत्री की मंशा हर युवा को शिक्षित कर रोजगार से जोड़ना – मंत्री श्री शुक्ला
Uncategorizedप्रसाशनमध्यप्रदेशराजनीतिलोकलव्यापार

मुख्यमंत्री की मंशा हर युवा को शिक्षित कर रोजगार से जोड़ना – मंत्री श्री शुक्ला

Zee Bharat News 24
Last updated: January 10, 2025 5:37 pm
Zee Bharat News 24
6 Min Read

जी भारत न्यूज24

नवचयनित युवाओं को सौंपे गए नियुक्ति पत्र
एकीकृत हायर सेकेण्डरी स्कूल मेहगांव में हुआ रोजगार मेला का आयोजन
भिण्ड। नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने एकीकृत हायर सेकेण्डरी स्कूल रामलीला मैदान के सामने मेहगांव में आयोजित युवा संगम जिला स्तरीय रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिस शिप मेला का शुभारंभ मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर एवं कन्या पूजन कर किया।
जिला स्तरीय रोजगार, स्वरोजगार मेला में भाग लेने वाली 62 प्रतिष्ठित कम्पनियों का नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने स्वागत किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष कामना सिंह भदौरिया, कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव, एसपी डॉ असित यादव सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने उपस्थित युवाओं को संबोधित कर कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में युवा पीढ़ी की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। युवाओं को शिक्षित व कुशल बना कर उन्हें योग्यता के आधार पर रोजगार एवं स्वरोजगार प्रदान करने में केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मंशा हर युवा को शिक्षित कर रोजगार से जोड़ना है। ताकि कोई भी युवा बेरोजगार नहीं रहे इसलिए 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के शुभ अवसर पर युवा संगम नाम से युवाओं के हित में एक बड़ा फैसला लिया जाएगा।
नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री शुक्ला ने कहा कि जिला स्तरीय रोजगार मेले का मुख्य उद्देश्य युवाओं को उचित नौकरी दिलाने में मदद करना है। यह उन्हें अपने करियर को एक नई दिशा देने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि अपने हाथों को मजबूत करने के लिए चयनित स्थानों पर नौकरी करने युवा जरूर जाएं।
जिला स्तरीय रोजगार मेला में जो रोजगार मिलने वाले हैं ये क्रम रुकेगा नहीं निरंतर चलता रहेगा सभी विकासखण्डों में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जो उन युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर होगा, जिन्हें नौकरी की तलाश है। मेले में प्रतिभाग करने वाले उम्मीदवारों को अपने क्षेत्र में विभिन्न कंपनियों से सीधे संपर्क करने का मौका भी मिलेगा।
मंत्री राकेश शुक्ला ने कहा कि आज मुझे गर्भ है कि भिण्ड आगे बढ़ रहा है अब वो समय नहीं है जो डाकुओं के नाम से जाना जाता था, आज भिण्ड जिला सीमा पर रक्षा करने का काम तो वर्षों से कर रहे हैं लेकिन आज भिण्ड जिले में युवा आईएएस, आईपीएस और बहुत बड़ी संख्या में विभिन्न विभागों में अधिकारी बन रहे हैं।  उन्होंने युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप आगे बढ़ने का प्रयास करें आपके मार्ग में जो भी बाधा आएगी उसे मैं मध्यप्रदेश सरकार के प्रतिनिधि के रूप में दूर करने का काम करूंगा। जिले का कोई भी युवा बेरोजगार नहीं रहे आप सभी के भविष्य को बेहतर करने में मेरी एक-एक खून की बूंद आपके काम आए यही कामना करता हूं।
जिला पंचायत अध्यक्ष  कामना सिंह भदौरिया ने युवाओं का मार्गदर्शन किया एवं सभी युवाओं को नौकरी करने के लिए प्रेरित किया और कहा की शासन द्वारा रोजगार के लिए बहुत ही सराहनीय कदम उठाए जा रहे हैं। आज इस जिला स्तरीय रोजगार मेला में दूर-दराज से प्रतिष्ठित कम्पनियां आई हुईं हैं। उपस्थित सभी युवा इस अवसर का लाभ लेकर अपने भविष्य को बेहतर बनाने की दिशा में आगे बढ़ें।
कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि जिले में नौकरी चाहने वाले और नौकरी देने वालों के बीच जो गैप रह गया है आज इस जिला स्तरीय रोजगार, स्वरोजगार मेला के माध्यम से उसको दूर करने का महत्वपूर्ण प्रयास है। कई प्रतिष्ठित कंपनियां खुद चलकर यहां आई हैं और युवा भी बड़ी संख्या में उपस्थित हैं। उन्होंने कहा कि रोजगार मेला के माध्यम से सभी युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा, सभी युवा अपना बायोडेटा लेकर कम्पनी के सामने जाएं, कंपनियों के पास बड़ी संख्या में कुशल और अकुशल युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध हैं।
मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन भिण्ड एवं जिला रोजगार कार्यालय भिण्ड आईटीआई भिण्ड तथा जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भिण्ड के द्वारा युवा संगम रोजगार मेला, अप्रेंटिस मेला तथा स्वरोजगार मेला में पहुंचे 786 युवाओं का विभिन्न कंपनियों से आए अधिकारियों ने साक्षात्कार लिया। जिसमें 400 युवाओं को रोजगार का अवसर प्रदान किया गया। साथ ही लगभग 100 युवाओं को मंत्री जी द्वारा ऑफर लेटर प्रदान किये गये।
जिला स्तरीय रोजगार, स्वरोजगार मेला में इवेलटेक इन्डस्ट्री मालनपुर, देवकवी हाइड्रोलिक एण्ड इंजीनियरिंग मालनपुर, मोरध्वज इन्ड्रस्टी मालनपुर, जोली कन्टेनरस, पुखराज पोलीमर्स मालनपुर, व्हीएस इन्टरप्राइजेज मालनपुर, मोरविननन्दन स्टील प्राइवेट, डेलफिस कन्टेनर प्राइवेट लिमिटेड, वेनचुरा सालासर, हाइलाइट ड्रग्स एण्ड फर्मासिटिकल्स लिमिटेड पी सीकोसमा सॉप, सांई फर्मासिटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड, शिव शक्ति टेंक, ग्लोरियस पॉलीप्लास्ट मालनपुर, राघव ट्रासंफार्मर इन्ड्रस्टी, डेफट ओरगेनिक्स लिमिटेड, मायरा बायोमास इनरजी, एएस पाइर इंजीनियरिंग, जय मारूति, जय मां अनजनिया गैस, मां कैला देवी मेटल, बृजवासी पैकिंग, सूर्या रोशनी, एसआरएफ लिमिटेड, सुप्रीम, तेवा, मेडिल फॉर्मूलेशन, जमुना ऑटो, रिसवा, इनवर्ट सुगर, सूर्या रोशनी स्टील लिमिटेड मालनपुर एवं अन्य प्रतिष्ठित कम्पनियों द्वारा भाग लिया गया।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

National Lok Adalat Bhind Electricity Discount News'
प्रसाशनमध्यप्रदेशलोकल

​बिजली चोरी के मामलों का सुनहरा अवसर: 9 मई को नेशनल लोक अदालत में मिलेगी भारी छूट

May 8, 2026
Uncategorizedउत्तरप्रदेशदेश

एक नाम था सुब्रत राय सहारा व्यक्तित्व के धनी……….

June 11, 2025
Uncategorizedधार्मिकमध्यप्रदेशलोकल

सच्चे संत की संगति में आने से व्यक्ति का जीवन बदल जाता है : पं. घनश्याम शास्त्री जी

June 10, 2024
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

दवा लेने निकले युवक की रोडवेज बस की टक्कर से मौत, पुलिस मामले की जांच में जुटी

December 2, 2025
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?