जी भारत न्यूज24
बांगरमऊ,उन्नाव।
कोतवाली क्षेत्र में दो अलग-अलग मार्गों पर हुई दुर्घटनाओं में भाई-बहन सहित पांच छात्र गंभीर घायल हो गए। पांचों छात्र -छात्रा परीक्षा देने बाइक से जा रहे थे। स्थानीय सरकारी अस्पताल द्वारा सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव जिरिकपुर निवासी प्रीति 18 वर्ष अपने भाई प्रिंस 14 वर्ष के साथ स्नातक का पेपर देने क्षेत्र के ही गौतम बुद्ध महाविद्यालय जा रही थी। तभी रास्ते में संडीला मार्ग पर सहदानी मोड के निकट ई रिक्शा ने दोनों बहन-भाई के टक्कर मार दी। टक्कर से भाई बहन गंभीर घायल हो गए। वहीं सचिन पुत्र रमेश निवासी मुस्तफाबाद अपने साथी रूरी सादिकपुर निवासी रामू पुत्र रामनाथ व राज पुत्र कमलेश तीनों स्नातक की परीक्षा देने बाइक से जा रहे थे। तभी रास्ते में लखनऊ मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में तीनों छात्र गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन पांचों घायलों को यहां के सरकारी अस्पताल लाए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाज़ुक देखकर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।




