जी भारत न्यूज24
पंकज त्रिपाठी
श्री देवकीनंदन जी ने प्रेस कांफ्रेंस में सनातन धर्म पर की विस्तृत चर्चा
भ्रूण हत्या सबसे बड़ा पाप है, सनातनी को गौ सेवा जरूर करनी चाहिए
भिण्ड । भुमिया सरकार पर श्री देवकीनंदन जी के मुखारबिंदु से श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने करने बड़ी तादाद में श्रद्धालुजन पहुंच रहे
भिण्ड । जिले की मेहगांव तहसील में भूमिया सरकार के पीठाधीश्वर हरिओम दास महाराज द्वारा विश्वविख्यात कथावाचक श्री देवकीनंदन ठाकुर जी के मुखारविंद से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है,उक्त आयोजन में श्रद्धालुओं के लिए कथा की समाप्ति के बाद हर रोज विशाल भण्डारा आयोजित किया जा रहा है। कथा के पाँचवे दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा का श्रवण करने पहुँचें।
मेहगाँव क्षेत्र के भुमिया सरकार पर श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हो रहा है,जिसमें कथा का वाचन राष्ट्रीय कथावाचक श्री देवकीनदंन ठाकुर जी के मुखारबिन्दु हो रही है,प्रथम दिवस से लेकर निरन्तर यानि आज पाँचवें दिन कथा का श्रवण करने बहुत बड़ी संख्या में कथा का श्रवण करने श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
कथा का वाचन कर रहे राष्ट्रीय कथा वाचक श्री देवकीनदंन ठाकुर जी ने कहा कि सनातन के साथ हिन्दुत्व के लिए जिओ और जो लोग भ्रूण हत्या करते है या फिर करवाते हैं,उनका मुँह कभी नहीं देखना चाहिए ऐसे लोग कभी जीवन में सफल नहीं होते हमेशा परेशान होते हैं,क्योंकि परमात्मा का दिया हुआ फल तुमने आने से पहले ही गिरा दिया ये सबसे बड़ा पाप है। इनके हाथों से कभी भोजन नहीं करना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि हमेशा अपने माता -पिता की आज्ञा का पालन करें, क्योंकि ईश्वर का वास उन्हीं में होता है,सबसे पहले परमात्मा वही है तुम्हारे,संतों के द्वारा सत्संग किया जा रहा हो उसे अच्छे से सुनें,सत्संग के माध्यम से ईश्वर को पाया जा सकता है,गौ सेवा सभी को करना चाहिए क्योंकि 33 कोटि देवी देवता वास करते है, इसलिए गाय की सेवा करने मात्र से इस धरा के सभी देवी देवताओं की पूजा हो जाती है।
श्री देवकीनंदन ठाकुर जी की कथा के समापन के बाद भण्डारा शुरू होता है, जिनमें महिला व पुरूषों को अलग-अलग करके आराम से बैठाकर प्रसादी खिलाई जा रही है,इस व्यवस्था से श्रद्धालु खुश हैं।




