जी भारत न्यूज24
उत्तर प्रदेश (झांसी): मानव विकास संस्थान एवं भाजपा छावनी मण्डल के संयुक्त तत्वावधान में आज झांसी में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत में वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई को नमन किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने आर्य कन्या महाविद्यालय की एनसीसी कैडेट्स को स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
डॉ. शारदा सिंह को मिला विशेष सम्मान
कार्यक्रम के दौरान आर्य कन्या महाविद्यालय की एनसीसी अधिकारी डॉ. शारदा सिंह को उनके उत्कृष्ट सामाजिक एवं राष्ट्रसेवा कार्यों के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि केशव प्रसाद मौर्य और उपस्थित विशिष्ट अतिथियों ने डॉ. शारदा सिंह को शॉल ओढ़ाकर, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।
बता दें कि डॉ. शारदा सिंह लंबे समय से युवाओं को अनुशासन, सेवा और राष्ट्रभक्ति का बेहतरीन प्रशिक्षण दे रही हैं। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में एनसीसी कैडेट्स लगातार सामाजिक और राष्ट्रहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।
“यह सम्मान मेरा अकेले का नहीं, बल्कि हमारी समस्त एनसीसी कैडेट्स की कड़ी मेहनत और उनके सेवा कार्यों को समर्पित है। देशसेवा और समाजसेवा का यह संकल्प आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।”
— डॉ. शारदा सिंह, एनसीसी अधिकारी
कार्यक्रम में ये दिग्गज रहे उपस्थित
जिला मंत्री अनिरुद्ध दुबे के सफल संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के कई दिग्गज राजनेता और सामाजिक कार्यकर्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से:
मा. सुधीर सिंह (जिला भाजपा अध्यक्ष)
मा. अनुराग शर्मा (झांसी-ललितपुर सांसद)
बिहारी लाल आर्य (महापौर, झांसी)
मा. राजीव सिंह पारीछा (विधायक, बबीना)
जमुना प्रसाद कुशवाहा (वरिष्ठ नेता)
संजीव श्रृंगीऋषि (क्षेत्रीय संयोजक, बांदा)
अशोक अग्रवाल ‘काका’ (राष्ट्रीय कन्वीनर)




