जी भारत न्यूज24
बांगरमऊ, उन्नाव कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ताजपुर में गृहस्वामी अपने पारिवार के साथ अपने घर के बरामदे में गहरी नींद में सो रहा था। तभी अज्ञात चोर छत पर चढ़कर जीने के जरिए कमरे के अंदर दाखिल हो गए और अलमारी खोलकर उसमें रखे नगदी और जेवर सहित करीब ढाई लाख रुपए कीमत का माल चोरी कर भाग निकले। आज सुबह नींद खुलने पर गृहस्वामी को घटना की जानकारी हो सकी।
ग्राम ताजपुर (मुर्तजापुर) निवासी पंचम पासवान पुत्र ईश्वरी अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ बीते बुधवार की रात अपने घर के बरामदे में गहरी नींद में सो रहा था। तभी अज्ञात चोर छत से जीने के जरिए घर के अंदर दाखिल हो गए और कमरे में रखी अलमारी खोलकर उसमें रखा पांच हजार रुपए नगदी। तथा करीब ढाई लाख रुपए कीमत का सोने-चांदी का जेवर चोरी कर भाग निकले। आज गुरूवार की सुबह नींद खुलने पर कमरे में बिखरे पड़े कपड़ो को देख कर उसे घटना की जानकारी हो सकी। भुक्तभोगी ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी। चोरी की सूचना मिलते ही हल्का पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जांच की। पुलिस चोरों का सुराग लगाने में जुटी है।
सुभाष सिंह,ब्यूरो चीफ उन्नाव




