जी भारत न्यूज24
लखनऊ। मंगलवार शाम को पियूष का शव गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला था। थाना प्रभारी विवेक कुमार चौधरी के मुताबिक सोमवार सुबह पियूष लापता हुआ था। पियूष की मां मीना की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज की गई थी। अगले दिन उसका शव पेड़ से लटका मिला था। पियूष के जेब में एक सुसाइडनोट मिला था। जिसमें उसने महिला मित्र प्रज्ञा बाजपेयी उसके पिता शिव सेवक, भाई शास्वत और रिश्तेदार विष्णु पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था। थाना प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। बलात्कार की घटनाएं जिस तरह देश में हो रही हैं उसे रोकना अति आवश्यक है क्योंकि बलात्कारी व्यक्ति को कानून की तरफ से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए तभी इस पर रोकथाम हो सकेगा।
देवेश प्रताप सिंह राठौर,ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश




