जी भारत न्यूज24
उन्नाव। जी आई सी मैदान में 13 दिवसीय विराट बहु आयामी उन्नाव महोत्सव के दसवें दिन के एफ एन फाउंडेशन के फाउंडर शादाब और चीफ पैट्रन शाकिब के संयोजन में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स फाइट और पंजा कुश्ती का आयोजन हुआ। पांडाल के बीच बड़े से पिजड़े के अंदर देश के अलग अलग भागों से आये फाइटर्स ने अपने दम खम का प्रदर्शन करते हुए अपने प्रतिद्वंदी को पटकनी लगाकर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। लगभग 200 खिलाड़ियों के बीच फाइट हुई। 30 गोल्ड मेडल प्राप्त कर सिद्दार्थ नगर की टीम ने विजेता ट्रॉफी पर कब्ज़ा किया वहीं 26 गोल्ड मेडल के साथ दिल्ली की टीम ने उप विजेता की ट्रॉफी हासिल की। पंजा कुश्ती में भी देश के अलग अलग भागों से प्रतोभागियों ने बड़ी संख्या में शिरकत की। देर रात तक चली स्पर्धा में लगातार रोमांचित हुए बड़ी संख्या में दर्शकों ने तालियों और वाहवाही के साथ उत्साहवर्धन किया।
दीप प्रज्ज्वलन अपर जिला जज मनीष निगम, सिटी मजिस्ट्रेट राजीव राज, मिस्टर इंडिया अशरफ और अध्यक्षा निम्मी अरोड़ा, प्रबंधक अशोक पटेल शिवा, महोत्सव संयोजक राम सुमेर सिंह, सांस्कृतिक संयोजक डॉ मनीष सिंह सेंगर, उपाध्यक्ष डॉ राजेश सिंह, प्रभारी सुख सागर पटेल, अनिल सिंह फौजी, भारतीय व्यापार मंडल अध्यक्ष अखिलेश अवस्थी, आदि ने किया। समन्वयकों राहुल कश्यप, सैमी वर्मा, सतीश शर्मा आदि ने व्यवस्थापन किया। संचालन सांस्कृतिक संयोजक मनीष सिंह सेंगर ने किया। अध्यक्षा निम्मी अरोड़ा और प्रबंधक अशोक पटेल ने सबके प्रति आभार जताया। पूर्व अध्यक्ष प्रेम चंद्र सिंह, समाजसेवी अनुराग बाजपेई, वेद प्रकाश साहू व अनूप चौधरी, बिल्डर शलभ आनंद, रमेश पटेल, अभय प्रताप, लक्ष्य निगम, मीडिया प्रभारी अरविंद श्रीवास्तव, जी एस भदौरिया, फ़ैज़ खान, बीनू त्रिवेदी, नितिन गुप्ता, परमजीत सिंह, आलोक अवस्थी, बाल गौरव त्रिपाठीआदि का सहयोग रहा। विजेताओं और अतिथियों को आयोजकों ने सम्मानित किया।




