जी भारत न्यूज24
उत्तर प्रदेश बांगरमऊ, उन्नाव।। ब्लाक
गंजमुरादाबाद के सभागार में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई । बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे “सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण” के गौरवशाली 11 वर्ष पूर्ण होने पर क्षेत्रीय विधायक श्रीकांत कटियार ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। साथ ही उन्होंने 2047 तक विकसित भारत होने के संकल्प की शपथ दिलाई। विधायक श्री कटियार ने कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं का समर्पण और सक्रिय सहभागिता ही संगठन की असली शक्ति है। उन्होंने कहा कि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों को कार्यकर्ता जन-जन तक पहुँचाये और विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दें। इस अवसर पर जिला सहकारी संघ अध्यक्ष पुत्तीलाल गौतम , मण्डल अध्यक्ष सोनू सिंह , शीतेश सिंह ,पूर्व चेयरमेन रामनरेश कुशवाहा , पूर्व जिला पंचायत सदस्य रावेन्द्र सिंह , राघवेंद्र प्रताप उर्फ गुड्डू सिंह , अरुणेंद्र पटेल व अजय तिवारी सहित तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सुभाष सिंह,ब्यूरो चीफ उन्नाव




