जी भारत न्यूज24
ग्राम सर्वा में अनुपस्थित पाये जाने पर की गई कार्रवाई
भिण्ड। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) गोहद पराग जैन ने पटवारी ग्राम सर्वा हल्का नंबर 22 सीताराम अवस्थी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) गोहद श्री जैन ने बताया कि आज दिनांक 18 जुलाई 2024 दिन गुरूवार को कलेक्टर के द्वारा ग्राम सर्वा में आकस्मिक निरीक्षण के दौरान ग्राम सर्वा पटवारी सीताराम अवस्थी ग्राम में अनुपस्थित पाये जाने के कारण श्री अवस्थी पटवारी ग्राम सर्वा हल्का नंबर 22 को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।
निलंबन काल में श्री अवस्थी का मुख्यालय तहसील गोहद रहेगा। निलंबन अवधि में नियमानुसार निर्वाह भत्ता देय होगा।
(यह आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावशील होगा)




