जी भारत न्यूज24
उत्तर प्रदेश झांसी। थोड़ी फतेहपुर थाना क्षेत्र में मंदिर से आरती करके घर लौट रही एक किशोरी पर गांव के ही दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल हुई लड़की को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है, लेकिन पीड़ित परिवार पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट है। परिजनों का आरोप है कि दबंग लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। न्याय की उम्मीद में परिजन अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं।
देवेश प्रताप सिंह राठौर ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश




