Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मेहगांव ने पटवारी हल्का 02-बहुआ को किया निलंबित
Uncategorizedप्रसाशनलोकल

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मेहगांव ने पटवारी हल्का 02-बहुआ को किया निलंबित

Zee Bharat News 24
Last updated: August 26, 2024 6:59 am
Zee Bharat News 24
2 Min Read

जी भारत न्यूज24

पटवारी हल्का मुख्यालय पर अनुपस्थित रहने पर की गई कार्रवाई

भिण्ड। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मेहगांव नवनीत शर्मा ने पटवारी हल्का मुख्यालय पर उपस्थित नहीं रहने पर पटवारी हल्का 02-बहुआ हेमलता शिवहरे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मेहगांव नवनीत शर्मा ने बताया कि मध्य प्रदेश शासन द्वारा राजस्व विभाग में सर्वोच्च प्राथमिकता से संचालित राजस्व महा अभियान 2.0 में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मेहगांव के द्वारा आज दिनांक 25 अगस्त 2024 को समस्त पटवारियों को उनके मुख्यालय पर उपस्थित रहकर कृषकों की भूमि को आधार कार्ड से लिंक करते हुए ई-केवायसी करने तथा नक्शा तरमीम कार्य में प्रगति हेतु प्रकरण तैयार करने के लिए ग्रामस्तर पर कैम्प लगाकर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया था, किंतु हेमलता शिवहरे पटवारी, पटवारी हल्का 02-बहुआ आज दिनांक 25 अगस्त 2024 को पटवारी हल्का मुख्यालय पर न तो उपस्थित हुई और न ही इनके द्वारा कोई कार्य किया जाना पाया गया। तहसीलदार मेहगांव के द्वारा भी राजस्व अभियान भाग 2 में इनकी प्रगति को अतिन्यून होना प्रतिवेदित किया है। इससे स्पष्ट है कि पटवारी हेमलता शिवहरे के द्वारा राजस्व अभियान भाग 2 में रूचि लेकर कार्य नहीं किया जा रहा है। इससे राजस्व विभाग की छवि धूमिल हुई है। पटवारी श्रीमती हेमलता शिवहरे का उक्त कृत्य अपने पदीय दायित्वों के प्रति लापरवाही, उदासीनता एवं अनुशासनहीनता का परिचायक है, जो कि मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम के विपरीत होकर कदाचरण की श्रेणी में आता है।
उक्त कृत्य के लिए  हेमलता शिवहरे, पटवारी, तहसील मेहगांव को मध्यप्रदेश सिविल सेवाएं (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय तहसील गोरमी नियत किया जाता है।
निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदाय किया जावेगा।
यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedउत्तरप्रदेश

गांधी चर्चा के अनवरत क्रम में आज शुक्लागंज स्थित लोहिया इंटर कॉलेज पोनी रोड शुक्लागंज उन्नाव में किया गया ।

November 11, 2025
Uncategorizedउत्तरप्रदेशधार्मिक

श्रीराम कथा सप्ताह में उमड़ी आस्था की लहर, डॉ. संदीप सरावगी बोले ‘राम के आदर्श ही समाज को देंगे सही दिशा’

March 25, 2026
Uncategorizedउत्तरप्रदेशप्रसाशन

गर्मी में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को मिली बड़ी राहत, उन्नाव एसपी ने जवानों को बांटे छाते और पानी की बोतलें, अधिकारियों ने बढ़ाया हौसला

April 22, 2025
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

दो अलग-अलग गांवों में जहरीला कीड़ा काटने से एक महिला सहित दो लोगों की हालत बिगड़ी

June 16, 2025
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?