जी भारत न्यूज24
उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड लखनऊ कुछ तत्व गलत अफवाह फैला रहे हैं, एलपीजी गैस नहीं मिल रही है यह सिर्फ झूठ फैला रहे हैं, ऐसे तत्व जो सरकार को बदनाम करना चाहते हैं मेरा ऐसा मानना है अभी मैंने कई एक गैस एजेंसीयों के एजेंसी मालिकों से बात की तो उन्होंने कहा कोई गैस की प्रॉब्लम नहीं है,यह सब अफवाह फैलाया जा रहा है। सरकार को चाहिए इस तरह के सोशल मीडिया में अन्य प्लेटफार्म में लोग गैस एवं पेट्रोल डीजल की कीमत की बात कर रहे हैं, और नहीं मिल रही है इस तरह अफवाह फैला रहे हैं, उन पर सख्त कार्रवाई सरकार करें क्योंकि आपको मालूम है जब 2024 में लोकसभा चुनाव था तब इस तरह की हवा फैलाई गई बीजेपी के विरोध में की संविधान खतरे में है, बीजेपी सरकार बनाएगी तो संविधान खत्म हो जाएगा और जनता तक विपक्ष अपनी बात रखने में पूर्ण रूप से सक्षम और झूठ को सत्य प्रकट करने में सफल रहे इसका परिणाम हुआ भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत में सरकार नहीं बनी ऐसा मेरा मानना है उसी तरीके से यह गैस और पेट्रोल की जो अफवाह फैल रही है, कुछ राज्यों के चुनाव है उसमें इसका फायदा लेना चाहते हैं, मुझे लगता है जिला प्रशासन को उत्तर प्रदेश की सरकार सख्त दिशा निर्देश दें और सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को निर्देश देना चाहिए जुट फैलाने वाले ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए तभी यह अफवाहें बंद होगी और इस पर रोक लगनी चाहिए।




