Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » गोवंश अवशेष मिलने से क्षेत्र में आक्रोश, हिन्दू संगठनों ने किया विरोध प्रदर्शन
Uncategorizedउत्तरप्रदेशक्राइमदेशधार्मिक

गोवंश अवशेष मिलने से क्षेत्र में आक्रोश, हिन्दू संगठनों ने किया विरोध प्रदर्शन

Zee Bharat News 24
Last updated: July 24, 2025 10:06 am
Zee Bharat News 24
3 Min Read

जी भारत न्यूज24

कुएं में मिले दर्जनभर गौवंश के सिर, पुलिस पर लापरवाही का आरोप।

अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

(सुलतानपुर)। 

कोतवाली क्षेत्र जयसिंहपुर के ग्राम मेहाराम में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब गांव के समीप एक पुराने कुएं से दर्जनभर गौवंश के कटे हुए सिर बरामद हुए। यह कुआं गोसाईगंज थाना सीमा से सटा हुआ बताया जा रहा है।गौ रक्षा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी सर्वेश कुमार सिंह ने लिया मामले को संज्ञान ,पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह से की बात, 24 घंटे का दिया समय ,अगर दोषियों पर नहीं हुई करवाई या नहीं हुई गिरफ्तारी ,तो पुलिस अधीक्षक को दिया जाएगा ज्ञापन और राज स्तर के आंदोलन के लिए होंगे बाध्य,घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम निहावां निवासी अंतिम चन्द्र मिश्रा ने प्रभारी निरीक्षक को तहरीर देकर बताया कि कुएं में करीब 15 से 20 गौवंश के सिर पड़े मिले हैं, जो काफी पुराने प्रतीत होते हैं। इस सूचना के बाद कटका क्लब सामाजिक संस्था के अध्यक्ष सौरभ मिश्र विनम्र अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर डफलपुर गांव के समीप धरने पर बैठ गए। देखते ही देखते बड़ी संख्या में गौ रक्षा वाहिनी,विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल,जी सहित विभिन्न हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता भी धरने में शामिल हो गए।

धरना-प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन में हड़कंप मच गया। स्थिति को संभालने के लिए कई थानों की फोर्स मौके पर भेजी गई। इसी दौरान उप जिलाधिकारी जयसिंहपुर प्रभात कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी आशुतोष कुमार, गौ रक्षा प्रमुख काशी प्रांत लालू तिवारी, गौ रक्षक शिवम पांडे, मुकुंद मिश्रा, शिवकुमार मिश्र, अभिषेक वर्मा सहित अनेक लोग मौके पर पहुंचे।

 

धरने के दौरान सौरभ मिश्र ने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि समय रहते कार्यवाही की जाती तो इस प्रकार की घटना न होती। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

 

कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि कुएं से जो अवशेष मिले हैं, वे पुराने कंकाल प्रतीत हो रहे हैं। पुलिस विधिक कार्रवाई में जुट गई है और पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

उत्तरप्रदेश

​उन्नाव के लोकनगर में करंट से गाय की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर भड़का जनता का गुस्सा

July 13, 2026
Uncategorizedप्रसाशनमध्यप्रदेशराजनीतिलोकल

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का प्रथम भिण्ड आगमन पर भव्य एवं आत्मीय स्वागत की तैयारी

March 6, 2024
उत्तरप्रदेशगैजेट्स

‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत विधायक बृजेश रावत ने किसानों को किया प्रेरित, संतुलित उर्वरक और फार्मर रजिस्ट्री पर दिया जोर

June 12, 2026
Uncategorizedमध्यप्रदेशराजनीतिलोकल

कांग्रेस ने प्रह्लाद पटेल का किया पुतला दहन

March 7, 2025
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?