Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » 05 दिन पूर्व हुये अंधेकत्ल का हुआ खुलासा,गार्डन चौकीदार ही निकला हत्यारा
क्राइमप्रसाशनलोकल

05 दिन पूर्व हुये अंधेकत्ल का हुआ खुलासा,गार्डन चौकीदार ही निकला हत्यारा

Zee Bharat News 24
Last updated: January 17, 2024 6:01 am
Zee Bharat News 24
4 Min Read

हत्या को दुर्घटना में बदलने का किया था प्रयास

घटना घटित करने वाले गार्डन चौकीदार व संचालक गिरफ्तार

भिण्ड । पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक,नगर पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार उईके के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देहात निरीक्षक प्रदीप सोनी के नेतृत्व में अंधे कत्ल का खुलासा कर हत्या कर शव को नहर के किनारे फेंकने वाले दोनों आरोपीगणों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दिनांक 10/01/24 प्रातः विरधनपुरा नहर के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव खून से लथपथ पड़ा मिला। अज्ञात शव की शिनाख्तगी हेतु सूचना शहर में कर दी गयी। मृतक के रोड़ किनारे मिले शव को मृतक के परिजन वाहन दुर्घटना मानकर चल रहे थे तथा उनके द्वारा किसी पर कोई शंका होना नहीं बताया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव के निर्देशन में आकस्मिक दुर्घटना की जांच सूक्ष्मता से एवं दुर्घटना को भी घटना मानकर घटना की जांच सूक्ष्मता एवं घटना की परिस्थितिओं को दृष्टिगत करने के निर्देश दिये गये।

विवेचना के दौरान दिनांक 09/01/24 व 10/01/24 की रात्रि घटना स्थल और शहर के समीप सीसीटीवी फुटेज देखने पर ज्ञात हुआ कि रात्रि में एक कार भिण्ड शहर से घटनास्थल के पास जाती दिखी तथा इसी आधार पर आगे की कडियों को जोडा गया। जांच एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्य के आधार पर पाया गया कि मृतक बसन्त उर्फ पुच्ची जैन की अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या के  साक्ष्य छुपाने की उददेश्य से कार में शव को रखकर विरधनपुरा नहर के किनारे फेंक दिया था। मामले में मृतक के परिजनों से काफी पूछताछ की गयी तो उनके द्वारा अन्तिम बार चौधरी मांगलिक भवन भिण्ड में देखना बताया। चौधरी मांगलिक भवन संचालक व उसके चौकीदार से बारीकी से पूछताछ की गयी तो उन दोनों ने सारा सच उगल दिया और मृतक बसन्त उर्फ पुच्ची जैन की हत्या कर शव को नहर के किनारे फेंकना स्वीकार किया। आरोपी के यहां मृतक बसन्त उर्फ पुच्ची जैन हलवाई का काम करता था जो पिछले दो दिनों से चौधरी मांगलिक भवन में रूका था बसन्त उर्फ पुच्ची जैन की शादी नहीं हुयी थी जिस कारण वह अपने घर पर कम जाता था

तथा हलवाई का काम करके वहीं खाना खाकर सो जाता था। दिनांक 08 व 09 जनवरी की

रात्रि बसन्त उर्फ पुच्ची जैन चौधरी गार्डन के चौकीदार के साथ सो गया था। मृतक बसन्त उर्फ पुच्ची जैन बार – बार कमरे के अन्दर बाहर जा रहा था जिससे तंग आकर चौकीदार ने मृतक पुच्ची जैन का सिर दीवार में मार दिया सुबह देखा तो मृतक पुच्ची जैन मृत अवस्था में मिला। उक्त घटना चौकीदार ने चौधरी मांगलिक भवन के संचालक को बताई संचालक ग्वालियर में होने से वापस भिण्ड आया और चौकीदार व संचालक ने मृतक पुच्ची जैन का शव रात्रि में अपनी कार में रखकर विरधनपुरा की नहर के किनारे फेंक दिया। चौकीदार द्वारा पुच्ची जैन की हत्या की गयी एवं संचालक के साथ मिलकर शव को ठिकाने लगाया गया । उक्त दोनों आरोपीगणों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जा रहा है।

उक्त सराहनीय कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार,थाना देहात प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सोनी,निरीक्षक दीपेंद्र यादव,एसआई विजय शिवहरे,लक्ष्मण किशोर गुबरेले,नागेश शर्मा,एएसआई सत्यवीर सिंह,प्रधान आरक्षक सोनेन्द्र राजावत,गुरूदास सोही,सतेन्द्र सिंह, प्रमोद पाराशर,महेश, आरक्षक सन्दीप राजावत,सुभाष तोमर,भूपेन्द्र राजावत,ज्ञानेन्द्र मिश्रा,आनन्द दीक्षित,राहुल यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedप्रसाशनलाइफस्टाइललोकलशिक्षा

बॉक्सिंग कोच की नियुक्त कराने के लिए बच्चों ने कलेक्टर के नाम एडीएम को सौपा अनुरोध पत्र

March 2, 2024
Uncategorizedप्रसाशनलोकल

जिला मुख्यालय पर कलेक्टर ने की जनसुनवाई

February 27, 2025
Uncategorizedप्रसाशनमध्यप्रदेशलोकल

जाति प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया में सरलीकरण के लिए समिति गठित

July 6, 2024
Uncategorizedलोकल

जिला परिवहन अधिकारी भिण्ड ने किया बसों का औचक निरीक्षण

January 23, 2026
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?