जी भारत न्यूज24
रजिस्ट्रेशन निलंबन की कार्रवाई प्रस्तावित
भिण्ड। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के निर्देश पर एवं अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा प्रशासन भिण्ड के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों पर कार्रवाई निरंतर जारी है। आज ग्राम लखनपुरा पोस्ट जारी थाना देहात स्थित केशव सिंह डेयरी पर छापामार कार्रवाई कर रिफाइंड, पॉमोलिन ऑयल से मावा का निर्माण होता पाया गया। डेयरी संचालक केशव सिंह से मावा, घी, रिफाइंड, पॉमोलिन ऑयल के नमूने जांच हेतु लिए गए। साथ ही खाद्य सामग्री की जप्त की गई। जिसमें मौके पर 25 किलो मावा, 1 टीन घी (10 किलो), रिफाइंड पॉमोलिन ऑयल 12 किलो जप्त किया गया।
डेयरी का खाद्य रजिस्ट्रेशन निलंबन की कार्रवाई प्रस्तावित कर डेयरी को सील किया गया।
इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी अवनीश गुप्ता, कु. रेखा सोनी, रीना बंसल उपस्थित रहीं।




