जी भारत न्यूज24
आयोजन कमेटी को प्रोत्साहन राशि के रूप में 11000 रुपए नगद एवं घढी वाली माता मंदिर पर एक संत भवन निर्माण की भी की घोषणा
मेहगांव। बीते रोज मेहगांव क्षेत्र के गोरमी सर्किल में ग्राम पंचायत
कचनाव कला में आयोजित वॉलीबॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव एवं भोपाल कांग्रेस कमेटी ज़िला सह प्रभारी प्रमोद चौधरी ने वालीबाल क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन अवसर पर उपस्थित खेल खिलाड़ियों ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा है कि मानव जीवन में खेलों का खेलने नितांत आवश्यक है जिससे हमारा शारीरिक मानसिक विकास तो होता ही है साथ ही प्रतिस्पर्धा की भावना भी जागृत होती है और खेलों को हमें पुरी भावनात्मक एवं भाईचारे के साथ खेलना चाहिए श्री चौधरी ने इस अवसर पर क्रिकेट टूर्नामेंट की आयोजन कमेटी के आयोजको को ₹11000 रुपए की नगद प्रोत्साहन राशि के रूप में दिए एवं वही स्थिति कचनाव कला घडी वाली माता मंदिर पर एक संत भवन कुटी निर्माण की संपूर्ण राशि अपनी ओर से जल्द देने की बात कही




