Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाना समाधान दिवस के आयोजन पर थाना सदर बाजार में की सहभागिता,सुनी शिकायतें
Uncategorizedउत्तरप्रदेशप्रसाशनलोकल

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाना समाधान दिवस के आयोजन पर थाना सदर बाजार में की सहभागिता,सुनी शिकायतें

Zee Bharat News 24
Last updated: March 23, 2025 6:23 am
Zee Bharat News 24
4 Min Read

जी भारत न्यूज24 

झांसी। से पूर्व शिकायतों के निस्तारण की ली लेखपालों से जानकारी, शिकायतों को लंबित न रखने के दिए निर्देश

त्योहार के दृष्टिगत माहौल बिगाड़ने वाले असामाजिक व अराजक तत्वों पर हो कार्यवाही, सोशल मीडिया पर भी सतत् दृष्टि बनाए रखने के दिए निर्देश

** आज प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश, राजस्व,पुलिस की टीम मौके पर जाकर संबंधित शिकायतों का करें निस्तारण

** पेशेवर/आदतन अपराधी,अवैध कब्जाधारियों की सूची थाने में चस्पा करते हुए गैंगस्टर की कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करें

** लोक शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापरक निस्तारण जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में सम्मिलित

** शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही शिकायत निस्तारण का उचित मानक:-जिलाधिकारी

** थानों में प्राप्त शिकायतों का मेरिट के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाना अनिवार्य

** थानों में लम्बित संदर्भों की विभागीय स्तर पर नियमित समीक्षा करते हुए शिकायतों का गुणवत्ता परक समय बद्ध तरीके से निस्तारण करना सुनिश्चित करें

जिलाधिकारी श्री अविनाश कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुधा सिंह ने संयुक्त रूप से आज थाना समाधान दिवस के मौके पर थाना सदर बाजार में जन शिकायतों को सुनते हुए सरकारी एवं निजी भूमि पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जों की शिकायतों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए,उन्होंने कहा कि थाने पर आने वाले शिकायतकर्ताओं के साथ संवेदनशील होकर मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए व्यवहार किया जाए और उनकी शिकायतों को सुनते हुए समय से निस्तारित किया जाना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी श्री अविनाश कुमार ने कहा कि जनपद में जीरो टॉलरेंस की नीति के अंतर्गत संवेदनशील और पारदर्शी प्रशासन देना जिला प्रशासन प्राथमिकता है। लोक शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापरक निस्तारण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने प्राप्त होने वाली शिकायतों के समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण व प्रभावी निस्तारण के निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतों का मेरिट के आधार पर निस्तारण करना सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं विशेषकर बालिकाओं के साथ हुए अपराध की शिकायत को तत्काल गंभीरता से लेते हुए उसका निस्तारण करना सुनिश्चित किया जाए।

थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने उपस्थित लेखपाल, कानूनगो और पुलिस अधिकारियों से कहा कि आने वाले त्यौहार ईद और राम नवमी के दृष्टिगत जनपद में सतर्कता सुनिश्चित की जाए और क्षेत्र भ्रमण के दौरान असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाए। उन्होंने कहा कि छोटी से छोटी घटना को भी गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करना सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी श्री अविनाश कुमार ने कहा कि जनसुनवाई तथा सी0एम0 हेल्पलाइन में आने वाली शिकायतों को गुणवत्तापरक निस्तारण के लिए प्रभावी तंत्र विकसित किया जाए। उन्होंने लम्बित संदर्भों की समीक्षा करते हुए कहा कि विभागीय स्तर पर नियमित समीक्षा की जाए और लम्बित संदर्भों के समय से निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने पूर्व शिकायतों की निस्तारण की समीक्षा करते हुए निस्तारित पत्रावलियों का अवलोकन किया और निर्देश दिए कि निस्तारण से शिकायतकर्ता का संतुष्ट होना अनिवार्य है।

जिलाधिकारी श्री अविनाश कुमार ने थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना सदर बाजार में पुलिस अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में पेट्रोलिंग किया जाना सुनिश्चित किया जाए। क्षेत्र में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था किए जाने के अतिरिक्त उन्होंने इस दौरान सोशल मीडिया पर भी सतत् दृष्टि बनाए रखने के निर्देश दिए। थाने के निरीक्षण के दौरान उन्होंने विवेचना पंजिका, टॉप टेन अपराधी पंजिका का अवलोकन कर टॉप टेन अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने एवं भूमि संबंधित प्रकरणों के नियम अनुसार समाधान किए जाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुधा सिंह, क्षेत्राधिकारी पुलिस, थानाध्यक्ष सदर बाजार ,नायब तहसीलदार सहित क्षेत्र के लेखपाल, कानूनगो आदि उपस्थित रहे।

 

देवेश प्रताप सिंह राठौर, ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedउत्तरप्रदेशधार्मिक

अक्षय तृतीया को होंगे श्री कुंजबिहारी सरकार के चरण दर्शन

April 29, 2025
Uncategorizedक्राइमप्रसाशनलोकल

भिण्ड पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ (गांजा कीमती 40 लाख) मय ट्रक जप्त कर 04 आरोपियों को किया गिरफ्तार

December 16, 2024
Uncategorizedप्रसाशनलोकल

साँक नदी के तट पर बसे ग्रामवासी नदी में न जाएं

August 4, 2024
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

उन्नाव में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान शुरू, 10 से 28 फरवरी तक चार ब्लॉकों में चलेगा एमडीए/आईडीए कार्यक्रम

February 7, 2026
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?