भिन्ड। सेवानिवृत्त एवं दिवंगत शासकीय सेवको के लंबित पेंशन प्रकरणों का निराकरण करने के लिये जिला पेंशन कार्यालय में शिविर लगाए जा रहे हैं। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने जिले में स्थित सभी शासकीय विभागों के कार्यालय प्रमुखों से कहा है कि वे व्यक्तिगत रूचि लेकर शासकीय सेवकों के पेंशन प्रकरणों का निराकरण इन शिविरों के माध्यम से कराएँ। जिला पेंशन कार्यालय भिण्ड में 20 से 22 दिसम्बर 2023 तक पेंशन निराकरण शिविर लगाये जायेंगे।
कलेक्टर श्रीयुत श्रीवास्तव ने कहा कि यदि कोई पेंशन प्रकरण लंबित रहा तो संबंधित कार्यालय प्रमुख माह दिसम्बर 2023 का अपना वेतन आहरित नहीं कर सकेंगे। यदि किसी प्रकरण में निराकरण न हो पाने का कोई समाधानकारक कारण है तो उसे कलेक्टर कार्यालय के ध्यान में लाएँ।
लंबित पेंशन प्रकरणो के निराकरण के लिए 22 दिसम्बर तक लगेंगे शिविर




