जी भारत न्यूज24
मुख्य न्यायाधिपति महोदय उच्च न्यायालय म.प्र./मुख्य संरक्षक म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के आदेशानुसार एवं माननीय अध्यक्ष महोदय/प्रधान जिला न्यायाधीश राजीव कुमार अयाची के नेतृत्व में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भिण्ड द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, भिण्ड के समन्वय से जिला न्यायालय परिसर, भिण्ड में 04 मई, 2024 शनिवार को प्रातः 10 बजे से रक्तदान महादान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
सर्व साधारण से अपील की जाती है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पुण्य कार्य में भागीदारी करे तथा रक्तदान महादान करें जिससे भिण्ड जिले में रक्त की अल्पता को दूर करे तथा मानव जीवन की रक्षा में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करें।




