Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने लगाई जन समस्या निवारण चौपाल
Uncategorizedप्रसाशनमध्यप्रदेशराजनीतिलोकल

नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने लगाई जन समस्या निवारण चौपाल

Zee Bharat News 24
Last updated: August 25, 2024 6:51 am
Zee Bharat News 24
4 Min Read

जी भारत न्यूज24

जन समस्या निवारण शिविर में सुनीं जन समस्याएं

शिविर में 189 आवेदन प्राप्त 78 का हुआ तत्काल निराकरण

प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निराकरण कर जन समस्या दूर करने दिए निर्देश

भिण्ड। प्रदेश के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री  राकेश शुक्ला ने कहा कि आमजन को अपनी समस्याओं के निराकरण एवं सरकार की जनहितेशी योजनाओं का लाभ लेने के लिए अलग-अलग ऑफिसों के चक्कर न लगाने पडे, इसलिए इस प्रकार के शिविर आयोजित कर संबंधित सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारियों को एक ही छत के नीचे बैठाकर आमजन की समस्याएं सुनी जायेंगी एवं उन समस्याओं का निराकरण भी किया जाएगा।

जनपद पंचायत मेहगांव के पीछे मंत्री कार्यालय में लगाये गए जनसमस्या निवारण शिविर में नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री शुक्ला ने कहा कि गरीबों एवं असहाय लोगों के लिए काम करना सबसे बडा पुण्य का काम है, उन्होंने कहा कि आपका सेवक आपकी सेवा हमेशा करता रहेगा। आपकी समस्याओं के निराकरण के लिए यह शिविर आपके क्षेत्र में लगाया गया है। इसी प्रकार के शिविर प्रत्येक माह अन्य क्षेत्रों में भी निरंतर लगाये जायेंगे।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया, कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक डॉ असित यादव, एसडीएम मेहगांव  नवनीत शर्मा सहित सभी विभागों के विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला द्वारा आम जनों की समस्याओं के निराकरण के लिए जनपद पंचायत मेहगांव के पीछे मंत्री कार्यालय में लगाये गए शिविर में बड़ी संख्या में आवेदन आये। इन समस्याओं को मंत्री श्री शुक्ला ने गंभीरता से सुना और उनमें से कुछ समस्याओं का निदान तुरंत किया तथा कुछ समस्याओं को सबंधित विभाग के अधिकारी को भेज कर जल्द ही आम जनों को लाभ दिलाने के लिए निर्देश दिए और कहा कि गरीब खुशहाल होगा तो सभी खुशहाल होंगे।

मंत्री श्री शुक्ला ने कहा की आम जन की समस्याओं को देखते हुए एक ही छत के नीचे जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यदि फिर भी कोई व्यक्ति की समस्या रह जाती है तो इस प्रकार के शिविर दोबारा भी लगाये जायेंगे।

नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री शुक्ला ने शिविर में अपनी समस्या का आवेदन लेकर आने वाले नागरिकों से बारी-बारी से मिलकर उनकी समस्या सुनी और आवेदन लिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिविर के माध्यम से आमजन जो भी समस्या लेकर आ रहे हैं उनका निराकरण शीघ्र कर मुझे अवगत करायें।

जनसमस्या निवारण शिवर में लगभग 189 आवेदन प्राप्त हुए

जनपद पंचायत मेहगांव के पीछे मंत्री कार्यालय में आम जनता की सुविधा के लिए लगाये गये जनसमस्या निवारण शिविर में बीपीएल कार्ड, मजदूरी कार्ड, विद्युत बिल, आयुष्मान कार्ड, नामांकन, बंटवारा, सीमांकन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित विभिन्न समस्याओं से संबंधित लगभग 189 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें 78 आवेदकों की समस्याओं का मंत्री श्री शुक्ला ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर तत्काल निराकरण कराया। अधिकारियों द्वारा शिविर में आये आवेदनों का पंजीयन कराया गया। मंत्री श्री शुक्ला ने समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedउत्तरप्रदेशप्रसाशन

झांसी में राष्ट्रीय लोक अदालत का रिकॉर्ड! एक ही दिन में 2,65,132 मामलों का निस्तारण

March 15, 2026
Uncategorizedमध्यप्रदेशराजनीतिलोकल

भिंड दतिया सांसदीय क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी ने अपने प्रत्याशी के रूप मे भांडेर विधायक फूल सिंह बरैया को मैदान मे उतारा

March 14, 2024
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

सीएनजी ऑटो और बाइक में जोरदार टक्कर, चार लोग गंभीर रूप से घायल

November 26, 2025
Uncategorizedप्रसाशनमध्यप्रदेश

एसडीएम लहार ने बिना रॉयल्टी का ओवरलोड गिट्टी से भरा डम्फर किया जप्त

July 5, 2025
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?