जी भारत न्यूज24
जिला ब्यूरो शिवराज सिंह कुशवाह की रिपोर्ट
भिंड में संजीव सिंह के जन्मदिन पर समर्थकों ने गिफ्ट की एक लाख के नोटों का हार
भिंड के पूर्व विधायक एवं बसपा नेता संजीव सिंह कुशवाह उर्फ संजू का 48 वाँ जन्मदिन गुरुवार को समर्थकों ने भव्य और अनोखे अंदाज में मनाया उनके बंगले पर सुबह से ही बधाई देने वालों का तांता लगा रहा समर्थकों ने जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए अलग-अलग तरह की गिफ्ट और आयोजन किया जो दिन भर चर्चा का विषय बना रहा
कुछ समर्थकों ने मिलकर पांच 500 रुपए के नोटों से 1 लाख रूपये की माला तैयार कराई जिससे पूर्व विधायक को पहनकर गिफ्ट किया गया यह नोटों को माला गौरव दीक्षित उर्फ बाबा अमन भदोरिया विक्की भदोरिया मयंक राजावत उत्कर्ष दीक्षित सहित अन्य समर्थकों द्वारा भेंट की गई
वहीं कुछ समर्थक एक कदम और आगे बड़े वे एक कुंटल गुलाब के फूलों से बनी विशाल माला लेकर पहुंचे इस भारी भरकम माला को पहनने के लिए बाकायदा क्रेन मंगवाई गई जिसके जरिए पूर्व विधायक संजीव सिंह कुशवाह को गुलाबों की माला पहनाई गई गुलाबों की माला नव प्रकाश शर्मा अजीत भदोरिया पुष्पेंद्र त्यागी एवं उनके मित्रों द्वारा भेंट की गई इसके अलावा एक समर्थक ने एक नामी कंपनी का महंगा मोबाइल फोन भी गिफ्ट करते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दी l
रात 12:00 से शुरू हुई आतिशबाजी
पूर्व विधायक के समर्थक रात 12:00 ही उनके बंगले पर एकत्र हो गए थे जैसी तारीख बदली जोरदार आतिशबाजी शुरू हो गई सुबह होते-होते महिला पुरुष समर्थकों की संख्या और बढ़ गई समर्थकों ने नव वर्ष के साथ-साथ पूर्व विधायक को जन्मदिन की बधाइयां दी और उनके लंबे राजनीतिक जीवन की कामना की पूरे दिन बंगले पर जश्न का माहौल बना रहा l




