Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » बिजली न आने से लोगों में आक्रोश
Uncategorizedउत्तरप्रदेशटेक्नोलॉजी

बिजली न आने से लोगों में आक्रोश

Zee Bharat News 24
Last updated: May 18, 2025 3:51 pm
Zee Bharat News 24
5 Min Read

जी भारत न्यूज24 

बुंदेलखंड झांसी में सड़क पर उतरी जनता, बिस्तर डालकर लेटा आदमी लगा 2KM जाम, कई थानों की फोर्स पहुंची; बोले-बिल लेते हो तो लाइट क्यों नहीं देते झांसी में बिजली कटौती से त्रस्त जनता सड़क पर उतर आई। शनिवार देर रात करीब 12 बजे बीकेडी चौराहे पर लोगों ने जाम लगा दिया। गोद में बच्चों को लिए महिलाएं सड़क पर बैठ गईं। इससे चौराहे पर 2KM तक जाम लग गया।

बिजली कटौती से परेशान एक व्यक्ति सड़क पर बिस्तर बिछाकर लेट गया। उसने बगल में दवाइयां रख ली। हाथ वाले पंखे से हवा करता रहा। बीच चौराहे पर जाम लगाने से अफसर परेशान हो गए।

CO सिटी स्नेहा तिवारी मौके पर पहुंची। उन्होंने लोगों को समझाया। करीब 4 घंटे तक हंगामा चलता रहा। इसके बाद बमुश्किल लोग माने। लोगों ने कहा कि बिजली सप्लाई में सुधार नहीं हुआ तो वह फिर से धरने पर बैठ जाएंगे।

इससे पहले दिन में BJP विधायक रवि शर्मा ने ऊर्जा मंत्री को खत लिखा। इसमें कहा कि झांसी की बिजली व्यवस्था पटरी से उतर गई है। ध्यान नहीं दिया तो जनता सड़क पर उतर सकती है। बालेन्द्र नायक बोले-अधिकारी फोन नहीं उठा रहे

वरिष्ट अधिवक्ता बालेंद्र नायक ने कहा-कोई सुन नहीं रहा लाइट दिन और रात काटी जा रही है। सो नहीं पा रहे, तो बीमार हो गए। ये दवाइयां रखी हैं। न कचहरी जा पा रहे न काम कर पा रहे। बिजली विभाग की अधिकारी फोन नहीं उठा रहे।

बिजली के बिना कैसे रहें हम

प्रदर्शन के दौरान सड़क पर बैठे रविन्द्र राजपूत ने बताया- वो बीकेडी चौराहे के पास रहते हैं। एक सप्ताह से परेशान हैं। दिन-रात बिजली काटी जा रही है। कई बार लोहा मंडी के मुन्ना लाल पवार हाउस जाकर अफसरों से शिकायत की। हर बार अधिकारी कहते हैं कि लाइन में फॉल्ट आया है, मरम्मत का काम चल रहा है। कुछ देर बाद बिजली चालू हो जाएगी लेकिन उनकी ये बातें सच नहीं होतीं। अधिशाषी अभियंता को फोन लगाते हैं तो नहीं उठातीं। जब बिजली ही नहीं आ रही तो नींद कैसे आएगी।

बिल न भरें तो तुरंत कर्मचारी कनेक्शन काटने आ जाते हैं

प्रदर्शन के दौरान शांतनू नायक ने बताया-बिजली विभाग का एक भी अधिकारी बीते एक घंटे से यहां आने को तैयार नहीं हैं। जब कोई बिल न भरे तो यही लोग बिजली का कनेक्शन कटवाने में देर नहीं करते। लेकिन, अब जब उपभोक्ता परेशान हैं तो कोई सुनने नहीं आ रहा। दो थानों की फोर्स मौके पर पहुंचीं

सूचना मिलते ही कोतवाली और सीपरी बाजार थाने की पुलिस पहुंच गई। यहां लोगों को जाम खोलने के लिए कहा तो वह बिजली विभाग के अधिकारियों को बुलाने की मांग करने लगे। इस पर पुलिस से भी बहस हो गई। अब वो पत्र जो विधायक ने मंत्री एके शर्मा को लिखा…

ग्रीष्म ऋतु में बुंदेलखंड क्षेत्र का तापमान बहुत अधिक होता है। तापमान अधिक होने के कारण नागरिक विभिन्न प्रकार की बीमारियों से ग्रस्त रहते हैं। ऐसी स्थिति में बिजली आपूर्ति व्यवधान के कारण उपभोक्ता बहुत दुःखी हो गये हैं। विगत दो माह से झांसी महानगर की विद्युत व्यवस्था पटरी से उतर गई है। उपभोक्ताओं को कभी नई योजना के अन्तर्गत केबिल बदलने/मेंटिनेंस कार्य अथवा ट्रांसफॉर्मर प्रतिष्ठापन आदि कार्यों के कारण विद्युत आपूर्ति की समस्याओं को भुगतना पड़ रहा है। खराब विद्युत व्यवस्था से जहां एक ओर विपक्ष को सरकार के खिलाफ बोलने का मौका मिल रहा है वहीं दूसरी ओर नागरिकों में भारतीय जनता पार्टी के सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ रोष व्याप्त है। विपक्षी पार्टी के लोग तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ अनर्गल बाते कर रहे हैं, जिनमें कई भाजपा कार्यकर्ता भी सम्मिलित हैं।

यदि समय पर कोई समाधान नहीं निकलता है तो नागरिकों के साथ अधोहस्ताक्षरी को भी धरने आदि पर बैठने की बाध्यता होगी, जिसके लिए विद्युत विभाग स्वयं जिम्मेदार होगा।

देवेश प्रताप सिंह राठौर, ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedउत्तरप्रदेश

डॉ० स्वापनिल पाण्डे को यूनिवर्सिटी ऑफ फ्लोरिडा ने प्रदान किया यंग इन्वेस्टिगेटर अवार्ड

July 12, 2025
उत्तरप्रदेश

सड़क हादसे में नवविवाहिता की दर्दनाक मौत, तीन महीने पहले ही आई थी डोली; ननद की हालत गंभीर

May 31, 2026
Uncategorizedप्रसाशनलोकल

मतदान समाप्ति के 48 घंटे पहले से शराब की बिक्री रहेगी प्रतिबंधित

May 6, 2024
Uncategorizedप्रसाशनलोकल

एसडीएम लहार ने किया मिहोना तहसील का औचक निरीक्षण

June 25, 2025
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?