जी भारत न्यूज24
खबर का असर गाँजा माफिया के अड्डे पर पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त कार्यवाही
उत्तर प्रदेश शुक्लागंज उन्नाव नगर कोतवाली श्रेत्र के पश्चिमी गंगाघाट के सीताराम कालोनी मोहल्ले में बाजार परिसर में चल रहे अवैध गांजा ब्यावसाय चलाने वाले अंकित गैंग के अड्डे पर आबकारी और पुलिस की संयुक्त कार्यवाही हुई आबकारी व पुलिस को देखते ही गांजा विक्रेता भाग निकले विगत चार दिन पूर्व लिखी गईं खबर के चलते आज आबकारी निरीक्षक सदर उन्नाव भवानी प्रताप सिंह के दिशा निर्देश में कार्यवाही की गईं भावनी प्रताप सिंह ने बताया की उक्त अवैध गांजा ब्यवसाई आबकारी पुलिस को देखते ही भाग निकले है लेकिन आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी और आरोपी जेल भेजे जाएंगे लेकिन पश्चिमी चौकी श्रेत्र में उक्त ब्यापार बरसो से निरंतर खुलेआम चल रहा है जिसको कोतवाली गंगाघाट द्धारा कई बार बन्द कराया गया है लेकिन गांजा माफिया के रसूख के चलते पुन: अवैध गांजा विक्री निर्बाध रूप से संचालित हो जाती है अंकित गैंग के खौफ से श्रेत्रिय निवासी मुंह खोलने से भी दहशत में रहते है अब देखना ये है की उक्त गैंग के अवैध ब्यापार को गंगाघाट पुलिस कब तक बन्द करा पाएगी या यूं ही अवैध जरायम पेशा फलते फूलते रहेंगे।
सुभाष सिंह, ब्यूरो चीफ उन्नाव




