जी भारत न्यूज24
बांगरमऊ,उन्नाव क्षेत्रीय विधायक श्रीकांत कटियार ने आज बुधवार को क्षेत्र की ग्राम पंचायत हरियावर में अन्नपूर्णा भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि इस भवन के माध्यम से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम अन्तर्गत वितरण व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी और इसका लाभ सुचारू रूप से लाभार्थियों तक पहुंचेगा। विधायक श्री कटियार ने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत निर्मित अन्नपूर्णा भवन (उचित दर की दुकान) गरीब एवं पात्र परिवारों को समयबद्ध, पारदर्शी और सम्मानजनक रूप से खाद्यान्न उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि पात्र लाभार्थियों को उचित दर पर गुणवत्तापूर्ण राशन नियमित रूप से प्राप्त हो। यह अन्नपूर्णा भवन उसी संकल्प का प्रत्यक्ष प्रमाण है। लोकार्पण समारोह में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अर्जुनलाल दिवाकर, प्रधान प्रतिनिधि विनोद कुमार, खण्ड विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, सप्लाई इंस्पेक्टर शिवम गुप्ता, प्रमेश चौधरी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अतुल मिश्रा, पप्पू त्रिवेदी, संतोष तिवारी, मनीष चंदेल, जयपाल पटेल, जगदीश पासी एवं सम्मानित ग्राम वासी मौजूद रहे।




