जी भारत न्यूज24
भिण्ड। दिनांक 24.08.2024 को फरियादी सोनू तोमर पुत्र बलवीर तोमर निवासी ग्राम बिजपुरी ने रिपोर्ट किया कि मेरे दोस्त अनिल वघेल का गिर्राज वघेल से पैसे के लेनदेन का विवाद चल रहा था जिसपर से दिनांक 24.08.2024 को गिर्राज वघेल ने फरियादी को प्रायवेट बस स्टैण्ड के हनुमान मंदिर के पास बुलाया जहां गिरार्ज वघेल व उसके दो साथी विमलेश नरवरिया व बंटी नरवरिया के साथ मिला जहां गिर्राज वघेल ने सोनू तोमर को जान से मारने की नियत से दो फायर किये जिसमें एक गोली फरियादी के पैर में लगी उक्त रिपोर्ट पर से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डाँ० असित यादव के द्वारा उक्त आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु 3000-3000/- रूपये का इनाम घोषित किया गया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भिण्ड संजीव पाठक व नगर पुलिस अधीक्षक भिण्ड दीपक सिंह तोमर के निर्देशन में आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी उक्त तारतम्य में पुलिस टीम अपराध के मुख्य आरोपी गिर्राज वघेल को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है।
आज दिनांक 08.03.2025 को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि अपराध सदर का एक इनामी बदमाश को अशोखर मोड़ गोरमी मेहगांव रोड पर कही जाने के लिये खडा है उक्त मुखबिर की सूचना पर से पुलिस टीम द्वारा तत्काल पहुंचकर फरार ईनामी आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया जहां से आरोपी को जेल भेजा गया।
सराहनीय भूमिकाः-
निरीक्षक बृजेन्द्र सिंह सेंगर थाना प्रभारी सिटी कोतवाली भिण्ड, उप०निरी० सोहनीश सिंह तोमर, आर. 319 सौरभ शर्मा, आर.833 अमन प्रताप सिंह राजावत, आर. 309 अभिषेक यादव एवं आर. 1373 दीपक राजावत की सराहनीय भूमिका रही।




