ब्यूरो रिपोर्ट
जी भारत न्यूज24
भिण्ड । भिंड जिला अस्पताल में 17/02/2024 को प्रसूति वार्ड में सामान्य प्रसव के बदले प्रसूताओं के परिजन से अवैध बसूली की जा रही है, जिसमें नर्सिंग स्टाफ प्रसूताओं एवं परिवारजनों को डरा- धमकाकर मुंहमांगी रकम बसूल रहे हैं। शनिवार को रामबाई रायपुरिया ने आशा कार्यकर्ता से मिलकर प्रसव कराने के बदले 2500/- रुपये ले लिये । ऐसे भ्रष्टाचारियों के खिलाफ एफ. आई. आर. दर्ज की जाये क्योंकि तीन माह पहले रामबाई रायपुरिया को पैसे लेने के संबंध में कलेक्टर साहब द्वारा निलंबित किया गया था, लेकिन कुछ दिन बाद उनको बहाल कर दिया गया। उनके हौंसले इतने बढ़ गये कि दुबारा पैसे का लेने का मामला सामने आया है । अगर तत्समय ही एफ आई आर. हो गई होती तो दुबारा रिश्वत लेने जैसी घटना नहीं होती ।
राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन युवा प्रदेश अध्यक्ष शुभम पचौरी,रॉकी तोमर, अरविंद शर्मा,धर्मवीर सिंह, सुमित सिंह,नीरज सिंह ने सिटी थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण चौहान को ज्ञापन सौपकर जल्द से जल्द भ्रष्टाचारियों के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज कर कार्यवाही करने की मांग की। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन के युवा प्रदेशाध्यक्ष शुभम पचौरी ने प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर जिलाचिकित्सालय में भ्रष्टाचार नहीं रोका गया तो संगठन आन्दोलन करने पर विवश होगा । जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी ।




