जी भारत न्यूज24
स्वस्थ समृद्ध खुशहाल भारत मिशन
ग्वालियर। दिनांक 4 सितम्बर 2025 को ग्वालियर के होटल मैक्सन में स्वस्थ समृद्ध खुशहाल भारत मिशन के कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
सबसे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय भैया ने मिशन की भूमिका, विज़न, लक्ष्य तथा संगठनात्मक संरचना पर विस्तार से जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि यह मिशन केवल स्वास्थ्य या कृषि तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य पूरे राष्ट्र में समृद्धि और खुशहाली का वातावरण निर्मित करना है। मिशन के विज़न और लक्ष्य से उपस्थित कार्यकर्ता गहराई से प्रभावित हुए और सभी ने एकमत से इस कार्य को देश के कोने-कोने तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
दायित्व वितरण
कार्य को सुव्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाने के लिए निम्नलिखित राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक पदाधिकारियों की घोषणा की गई—
राष्ट्रीय स्तर पर नियुक्तियाँ
देवेंद्र शर्मा, राष्ट्रीय संरक्षक एवं सलाहकार मंडल सदस्य
प्रीतेश इंगले, राष्ट्रीय संरक्षक एवं सलाहकार मंडल सदस्य
डॉ. ज्योति, राष्ट्रीय प्रमुख – महिला सशक्तिकरण प्रकोष्ठ
प्रीति मौर्या, राष्ट्रीय सह-प्रमुख
रविकांत चतुर्वेदी, राष्ट्रीय संयोजक – विपणन प्रकोष्ठ
नमो नारायण दीक्षित, एफपीओ प्रकोष्ठ – राष्ट्रीय सह संयोजक
रामहेत शर्मा, राष्ट्रीय संयोजक – वित्त एवं विपणन
मध्य प्रदेश प्रदेश स्तर पर नियुक्तियाँ
राकेश गतवार, प्रदेश अध्यक्ष
ओमप्रकाश गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष
अशोक डोंगरे, प्रदेश उपाध्यक्ष
केशव दांगी, प्रदेश सह संयोजक – कृषि एवं ग्राम विकास
अरविन्द चौहान, प्रदेश मंत्री
देवेंद्र कुशवाह, प्रदेश मंत्री
उदय दांगी, प्रदेश संरक्षक एवं सलाहकार मंडल सदस्य
संतोष राठौड़, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य
कृष्ण बिहारी श्रीवास्तव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य
आगामी कार्ययोजना
घोषणा उपरांत नवनियुक्त पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से संगठन की दिशा और लक्ष्य निर्धारित किए।
सितम्बर माह – 25 से 30 जिलों में सक्रिय कार्यकर्ताओं का चयन कर मिशन की नींव मजबूत की जाएगी।
अक्टूबर माह – जिला स्तरीय कार्यकारिणी का गठन होगा तथा विभिन्न प्रकोष्ठों की बैठक एवं विचार-विमर्श आयोजित किए जाएंगे।
बैठक के मुख्य अतिथि श्री देवेंद्र शर्मा रहे तथा संचालन श्री रामहेत शर्मा ने किया। अंत में सभी पदाधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया और मिशन को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
👉 यह बैठक मिशन की राष्ट्रीय और प्रादेशिक कार्ययोजना को एक नई गति और दिशा देने वाली साबित हुई है।




