जी भारत न्यूज24
भिण्ड 15 जून 2025/
प्राचार्य शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था भिण्ड ने बताया कि शासकीय आईटीआई में एनसीवीटी के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी इंटरनेट के माध्यम से अपने स्तर से अथवा एमपी ऑनलाईन के अधिकृत सहायता केन्द्रों से अथवा एमपी ऑनलाईन के मध्यप्रदेश स्थित किसी भी कियोस्क https://mpiticounseling.co.in अथवा https://dsd.mp.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
शासकीय आईटीआई में प्रवेश के लिए एमपी ऑनलाईन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। अतएव समस्त इच्छुक आवेदन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन/रजिस्ट्रेशन में त्रुटि सुधार एवं च्वाइस फिलिंग की कार्यवाही कर सकते हैं। प्रवेश संबंधी समस्त जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध है। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 16 जून 2025 निर्धारित है।




