जी भारत न्यूज24
गोपाल बसेड़िया ब्यूरो चीफ
भिण्ड । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 30 अप्रैल 2024 को एम.जे.एस. कॉलेज के ग्राउंड में सुबह 10 बजे भिंड – दतिया लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी फूल सिंह बरैया के समर्थन में एक विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह,पूर्व मंत्री चौ. राकेश सिंह चतुर्वेदी,उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे,गोहद विधायक केशव देसाई,भिंड दतिया लोकसभा प्रभारी पूर्व मंत्री लाखन सिंह,कांग्रेस जिला प्रभारी वासुदेव शर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा एवं जिला संगठन मंत्री इरशाद अहमद ने जिला भिण्ड के सभी विधायक,पूर्व विधायक,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष,ब्लॉक अध्यक्ष,ब्लॉक संगठन मंत्री,समस्त विभाग एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्ष,मंडलम अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारी,बी.एल.ए.,सरपंच, पार्षद एवं कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं से आमसभा स्थल पर समय पर पहुंच कर विशाल आमसभा को सफल बनाने की अपील की है।




