जी भारत न्यूज़24
मुरैना ( ब्यूरो)। पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविन्द सिंह ठाकुर के दिशा निर्देशन एवं एसडीओपी अम्बाह रवि सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अमरसिंह सिकरवार के नेतृत्व में अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थ गांजा हथियार एवं इनामी, फरारी, स्थायी वारण्टियों की धर पकड़ हेतु आदेश निर्देश प्राप्त हुये । जिसके पालन में दिनांक 11/04/24 को मुखबिर सूचना पर से करन इन्टरनेशनल स्कूल मुरैना रोड़ अम्बाह से आरोपी अमरदीप उर्फ लाला पुत्र अवधेश सिह तोमर उम्र 22 साल निवासी ग्राम बरेह थाना अम्बाह के कब्जे से एक 32 बोर की हाथ की बनी ही पिस्टल खुर्से तथा पैन्ट की जेब मे 02 जिन्दा राउंड 32 बोर के रखे मिला वापसी पर अप0क्र0 236/24 धारा 25,37 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अम्बाह अमरसिंह सिकरवार,एसआई प्रज्ञाशील गोतम,प्रधान आरक्षक गजेन्द्र सिंह,आरक्षक सतेन्द्र, जोगेन्द्र, दिनेश कैम, की सराहनीय भूमिका रही।




