जी भारत न्यूज24
उत्तर प्रदेश उन्नाव थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा चोरी की एसी आउटडोर के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
वादी मुकदमा श्री डा0 अनुराग कुमार (प्रभारी रक्त केन्द्र ) उमा शंकर दीक्षित जिला चिकित्सालय जनपद उन्नाव ने थाना कोतवाली सदर पर तहरीर सूचना दी कि बावत दिनांक 26.5.2025 को अज्ञात चोर द्वारा जिला अस्पताल उन्नाव से 07 अदद ए0सी0 आउटडोर व यूनिट पाइप चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में थाना कोतवाली सदर पर मु0अ0सं0 456/2025 धारा 305 बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। दिनांक 12.06.2025 को प्रभारी निरीक्षक श्री अवनीश कुमार सिंह मय हमराह पुलिस फोर्स द्वारा अभियुक्त अली अहमद पुत्र स्व0 मुमताज निवासी तालिब सराय खरिहान मस्जिद के पास थाना कोतवाली सदर उन्नाव उम्र 20 वर्ष को कब्जे से 02 अदद बाडी कवर आउटडोर (एक एल0जी0 कम्पनी व दूसरा लायड कम्पनी), 03 अदद पंखा आउटडोर , 02 अदद पट्टी लोहे की , 01 अदद कम्प्रेसर मशीन एल0जी0 कम्पनी की सीरियल नं0- 3A1R0035HL22-108209 बरामद कर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरागदगी के आधार पर धारा 317(2)/317(4)/317(5) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी।
सुभाष सिंह,ब्यूरो चीफ उन्नाव




