जी भारत न्यूज24
- होली के पावन पर्व पर घटना घटित करने से पहले पकडा।
- • एक देशी कटटा व तीन जिन्दा राउण्ड बरामद।
- • कुछ दिन पहले अटेर क्षेत्र में एक महिला को जान से मारने की नियत से गोली मारकर हुआ था फरार।
भिण्ड। पुलिस अधीक्षक डा0 असित यादव के मार्गदर्शन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्या.) दीपक तोमर (अतिरिक्त प्रभार न.पु.अ.) के निर्देशन में थाना प्रभारी देहात निरी. मुकेश शाक्य के नेतृत्व में होली के पावन पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चोबन्द करते हुये थाना क्षेत्र में अवैध शराब, अवैध हथियार व गुण्डा बदमाशों पर लगातार कार्यवाही जारी है। थाना क्षेत्र में लगातार अपराधियों पर शिकंजा कसा जाकर सलाखों के पीछे पहुंचा जा रहा है। इसी तारतम्य में दिनांक 09.03.25 को रात्रि करीब 09.30 बजे ग्राम मेवाराम का पुरा थाना अटेर जिला भिण्ड में चार अज्ञात आरोपीगणों ने एक महिला को जान से मारने की नियत से गोली मार दी थी। जिस पर से थाना अटेर जिला भिण्ड में अप.क. 31/25 धारा 109, 296, 3(5) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक भिण्ड द्वारा घटना को गम्भीरता से लिया गया और सभी चार अज्ञात आरोपीगणों के उपर 5-5 हजार रूपये का ईनाम घोषित कर दिया गया। इसी दौरान थाना देहात भिण्ड पुलिस के द्वारा एक आरोपी को दिनांक 15.03.25 की रात्रि 09.30 बजे न्यू गल्ला मण्डी के पीछे सेंट मायकल स्कूल के सामने भिण्ड से एक देशी कटटा व तीन जिन्दा राउण्ड के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है, आरोपी के विरूद्ध आम्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया तथा आरोपी को उपलब्ध हुये अवैध शस्त्र के स्त्रोत व खरीद फरोख्त का पता लगाया जा रहा है।
उक्त सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी देहात निरी मुकेश शाक्य, उनि नागेश शर्मा, उनि देवेन्द्र राठौर, प्रआर गुरूदास सोही, सुनील पान्डेय, आर ज्ञानेन्द्र मिश्रा, दलवीर जाट, पंकज जयंत, दिलीप कुमार, अजय सगर, आदित्य चैहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




