Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » सुरक्षा मानकों को परखने एसपी ने होटलों में की औचक चेकिंग, फायर फाइटिंग सिस्टम का लिया जायजा
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

सुरक्षा मानकों को परखने एसपी ने होटलों में की औचक चेकिंग, फायर फाइटिंग सिस्टम का लिया जायजा

Zee Bharat News 24
Last updated: December 8, 2025 8:45 am
Zee Bharat News 24
3 Min Read

जी भारत न्यूज24 

उन्नाव। जिले में होटल संचालकों की लापरवाही को रोकने और सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस प्रशासन एक्शन मोड में नजर आया। रविवार शाम एसपी जयप्रकाश सिंह ने शहर के प्रमुख होटलों में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान माया इन समेत कई होटलों में कमरों, रजिस्टर, सीसीटीवी और सुरक्षा उपकरणों की बारीकी से जांच की गई। बता दे कि एसपी के साथ एएसपी अखिलेश सिंह और मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) अनूप सिंह भी मौजूद रहे। टीम ने सबसे पहले माया इन होटल पहुंचकर वहां की सुरक्षा व्यवस्थाओं, आग बुझाने के तरीके व फायर फाइटिंग उपकरणों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने होटल प्रबंधन से कहा कि सभी अग्निशमन उपकरण समय पर सर्विस करवाए जाएं और कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया जाए, ताकि किसी आपात स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया की जा सके।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने होटल के रजिस्टर और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच कर सत्यापन से संबंधित जानकारी ली। उन्होंने होटल मैनेजमेंट को निर्देश दिया कि बिना पहचान पत्र के किसी भी व्यक्ति को कमरा न दिया जाए। साथ ही होटल में ठहरने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि होटल शहर की सुरक्षा व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, ऐसे में प्रबंधन की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। सीएफओ अनूप सिंह ने होटलों में लगे फायर अलार्म, हाइड्रेंट पाइप, पानी की टंकी और आपात मार्गों को देखा। उन्होंने कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में सही तरीके से उपकरणों के उपयोग के बारे में जानकारी दी और कहा कि अग्निशमन नियमों का पालन न करने पर कार्रवाई की जाएगी।

एएसपी अखिलेश सिंह ने होटल कर्मचारियों से सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल पूछे और सुनिश्चित किया कि सभी कर्मचारी आपातकालीन प्रोटोकॉल से अवगत हों। उन्होंने कहा कि जिले में सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। इस दौरान कुछ होटलों में कमियां भी पाई गईं, जिन पर अधिकारियों ने चेतावनी दी और तत्काल सुधार करने का निर्देश दिया। पुलिस टीम का ये अचानक निरीक्षण शहर के अन्य होटल संचालकों के लिए भी संदेश माना जा रहा है कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedउत्तरप्रदेश

बाइक दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल

December 4, 2025
Uncategorizedउत्तरप्रदेशधार्मिक

शिव महापुराण कथा के प्रथम दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, शिव विवाह प्रसंग ने मोहा मन

January 9, 2026
Uncategorizedमध्यप्रदेशराजनीतिलोकल

कृष्ण गोपाल चौरसिया कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग में प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत

July 5, 2024
Uncategorizedउत्तरप्रदेशदेशधार्मिक

पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले से पूरे देश में आक्रोश

May 4, 2025
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?