जी भारत न्यूज24
उत्तर प्रदेश लखनऊ। उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी देश की जनता के प्रिय हृदय में बसे हुए जन-जन लोगों के मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इस अभियान ने यह भी सिद्ध कर दिया कि जब सरकार और समाज एक साथ मिल कर काम करते हैं, तो परिणाम केवल गिनती में नहीं, गुणवत्ता और गहराई में दिखते हैं। रोपण के साथ-साथ संरक्षण की जो व्यवस्था की गई है, जियो टैगिंग से लेकर फेंसिंग तक, वह इस अभियान को स्थायित्व और सफलता की दिशा में ले जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हमने वृक्ष लगाए हैं, कल यही वृक्ष हमें शुद्ध वायु देंगे, वर्षा लाएंगे, भूमि को उपजाऊ बनाएंगे, जैव विविधता को समृद्ध करेंगे और हमारी आने वाली पीढ़ियों को एक हरित भविष्य सौपेंगे। यह अभियान समाप्त नहीं हुआ है, यह तो एक हरियाली क्रांति की प्रारंभ है। मैं सभी प्रदेशवासियों से अपील करता हूँ कि आपने जो पौधा लगाया है, उसे परिवार का सदस्य मानकर उसकी देखभाल करें। जब हर वृक्ष जीवित रहेगा, तब यह संकल्प सार्थक होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आइए, हम सब मिलकर माँ पृथ्वी की सेवा में लगे रहें। यही सच्चा राष्ट्रधर्म है, यही आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी है।
देवेश प्रताप सिंह राठौर,ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश




