Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » सोहरामऊ उपकेंद्र के विद्युत बिल राहत कैंप में 15 उपभोक्ताओं को मिली बड़ी राहत, हजारों का बकाया हुआ माफ
Uncategorizedउत्तरप्रदेशप्रसाशन

सोहरामऊ उपकेंद्र के विद्युत बिल राहत कैंप में 15 उपभोक्ताओं को मिली बड़ी राहत, हजारों का बकाया हुआ माफ

Zee Bharat News 24
Last updated: December 2, 2025 8:20 am
Zee Bharat News 24
2 Min Read

जी भारत न्यूज24 

उन्नाव नवाबगंज सोहरामऊ

प्रदेश सरकार द्वारा उपभोक्ताओं को आर्थिक राहत देने के उद्देश्य से शुरू की गई विद्युत बिल राहत योजना 2025–26 के अंतर्गत सोहरामऊ उपकेंद्र से संबद्ध विशेष कैंप का आयोजन शुक्रवार को सोहरामऊ मार्केट में किया गया। इस कैंप में बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने हिस्सा लिया और अपने बकाया बिलों पर मिलने वाली छूट का लाभ उठाया।कैंप का निरीक्षण मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, लखनऊ के नोडल अधिकारी इंजीनियर आनंद कुमार कनौजिया ने किया। उन्होंने कैंप की व्यवस्थाओं, उपभोक्ताओं के पंजीकरण कार्य तथा बिल निस्तारण की प्रक्रिया का बारीकी से अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को योजना की जानकारी पहुँचाई जाए, ताकि पात्र उपभोक्ता समय पर अपनी छूट प्राप्त कर सकें।कैंप में कुल 15 उपभोक्ताओं के बकाया बिजली बिलों की जाँच की गई। इन उपभोक्ताओं पर कुल देयक ₹3,48,588 था। सरकार की राहत योजना के तहत इन्हें ₹2,42,655 की बड़ी छूट प्रदान की गई, जिसके बाद उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कर अपना शेष बिल जमा किया। उपभोक्ताओं ने बताया कि योजना से उन्हें काफी राहत मिली है और पुराने बिल जमा करना संभव हो सका है।उपखंड अधिकारी रुद्र प्रताप अजगैन उन्नाव ने सभी बकाया उपभोक्ताओं, नेवर-पेड तथा लॉन्ग अनपेड उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस योजना का प्रतिदिन संचालित कैंपों में पहुँचकर लाभ उठाएँ। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा दी जा रही यह सुविधा सीमित समय के लिए है, इसलिए अधिक से अधिक लोग लाभ लेकर अपने बिजली बिलों का भार कम करें।स्थानीय लोगों ने कैंप आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इससे उपभोक्ताओं में जागरूकता बढ़ेगी और लोग बिजली बिल जमा करने के प्रति अधिक जिम्मेदार होंगे। अधिकारियों के अनुसार आने वाले दिनों में भी ऐसे कैंपों का आयोजन जारी रहेगा।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

उत्तरप्रदेशशिक्षा

सफीपुर: प्राथमिक विद्यालय अतहा में ‘शिक्षा चौपाल’ की धूम, बच्चों की प्रतिभा देख गदगद हुईं बीईओ अनीता शाह

April 10, 2026
उत्तरप्रदेश

मल्लावां में कल पीएम मोदी करेंगे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, 25 हजार कार्यकर्ताओं के साथ शक्ति प्रदर्शन करेगी भाजपा

April 29, 2026
Uncategorizedउत्तरप्रदेशधार्मिक

माधौबेड़िया सरकार मंदिर पर शोभायात्रा में डॉ० संदीप के मुख्य आतिथ्य में उमड़ा जनसैलाब

May 29, 2025

“ईरान-इजरायल युद्ध लाइव अपडेट

March 26, 2026
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?