जी भारत न्यूज24
गोपाल बसेड़िया
भिण्ड । जिले के कुम्हरोआ गांव में 14 मई मंगलवार से श्रीमद्भागवत कथा आरम्भ हुई,जिसका समापन 20 मई सोमवार को होगा और भंडारा 21 मई 2024 को आयोजित किया जाएगा।
उज्जैन महाकाल की नगरी से आए प्रसिद्ध कथावाचक पूजनीय महेश गुरूजी की भिंड जिले में श्रीमद् भागवत कथा चल रही है,जिसमें महेश गुरूजी ने श्री कृष्ण के जन्मोत्सव का वर्णन किया,उनके भजनों पर श्रोतागण जमकर झूमे, वहीं व्यास पीठ से कथावाचक श्री महेश गुरूजी ने कहा कि पूरे विश्व में सनातन धर्म का परचम फहरा रहा है,सारी दुनिया सनातन धर्म का लोहा मानती है,इसलिए हम सभी को सनातन धर्म का सम्मान एवं रक्षा करनी होगी । कथा व्यास श्री महेश गुरूजी ने सनातन धर्म को कल्प वृक्ष बताते हुए कहा कि युवाओं को सत्संग की ओर आना चाहिए सत्संग में आने से युवाओं को वो ऊर्जा मिलेगी जिससे युवा राष्ट्र का अच्छे से निर्माण कर पाएंगे जिस राष्ट्र से विश्व का मंगल होगा।
कथा की परीक्षित श्रीमती शान्ति देवी पत्नी स्व. श्री शिवलाल सिंह भदौरिया है।
कथा में पहुंचे पत्रकार दिनेश सोनी, प्रदीप राजावत,जितेन्द्र यादव,सतेंद्र यादव,भारत सिंह रावत,पंकज त्रिपाठी,के.के. शर्मा,गोपाल बसेड़िया, राजवंश सहित सभी पत्रकारों को महाराज जी ने आर्शीवाद देते हुए शॉल उड़ाकर सम्मानित किया ।




