Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » राष्ट्रीय कवि श्रद्धेय सुरेश फक्कड़ की श्रद्धांजलि सभा,मेधा सम्मान समारोह और कवयित्री सम्मेलन का हुआ आयोजन
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

राष्ट्रीय कवि श्रद्धेय सुरेश फक्कड़ की श्रद्धांजलि सभा,मेधा सम्मान समारोह और कवयित्री सम्मेलन का हुआ आयोजन

Zee Bharat News 24
Last updated: July 7, 2025 4:14 pm
Zee Bharat News 24
3 Min Read

जी भारत न्यूज24 

उत्तर प्रदेश उन्नाव। प्रतिभा परिचय स्वयं बनेगी, दम ही निकल न जाए पहचान होते – होते। यह बात अभ्युदय सेवा संस्थान एवं अखिल भारतीय साहित्य परिषद् उन्नाव के अध्यक्ष डॉ प्रभात सिन्हा ने अभ्युदय सेवा संस्थान एवं अखिल भारतीय साहित्य परिषद की ओर से राष्ट्रीय कवि श्रद्धेय सुरेश फक्कड़ की श्रद्धांजलि सभा, मेधा सम्मान समारोह और कवयित्री सम्मेलन का आयोजन शहर के कृष्णा नगर मोहल्ला स्थित पार्क व्यू पैलेस में कराते हुए कही। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता मिश्रा भानू ने किया। इसके बाद कवयित्री शशि श्रेया ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। कवयित्री पल्लवी मिश्रा ने कोई जिद भी नहीं बस यही चाहिए, राज महलों का वासी वही चाहिए, जोडियां जोड़ने वाले ईश्वर मुझे, टूटने जो न दे बस वही चाहिए पढ़कर तालियां बटोरी। डॉ.शिवा त्रिपाठी सरस ने पढ़ा कि आज देश में मां चंडी का फिर अवतार जरूरी है, शील विहीन हुए दुष्टों का अब संहार जरूरी है, दुराचारियों के पापों का अंत हमें ही करना है, चूड़ी वले कोमल हाथों में अब तलवार जरूरी है। आंकाक्षा गुप्ता ने यहां सब राम का फिर भी लगी सदियां प्रतीक्षा में अवध को भी लगा एक युग अयोध्या धाम होने में पढ़कर भगवान राम का गुणगान किया। इसके अलावा श्रद्धा पांडेय ने पढ़ा कि हो सकते हैं हजारों हमदर्द दुनिया में मेरे मगर, तुमसा प्यारा सा कोई फरिश्ता हो नहीं सकता। कार्यक्रम का संचालन कवि अनिरुद्ध सौरभ और अध्यक्षता डॉ.शशि रंजना अग्निहोत्री ने किया। इस दौरान अभ्युदय सेवा संस्थान के संरक्षक डॉ.मनोज श्रीवास्तव, वंदना श्रीवास्तव, अध्यक्ष डॉ.प्रभात सिन्हा, ओ पी तिवारी, प्रेम सिंह सेंगर, डॉ मनीष सिंह सेंगर,विनय यादव, डॉ.नमन निगम, अजय श्रीवास्तव, अखिलेश ओमर आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की समीक्षा उपाध्यक्ष प्रेम सिंह सेंगर तथा धन्यवाद ज्ञापन महासचिव ओ पी तिवारी ने किया।

—

मेधावियों का हुआ सम्मान

गुरु पूर्णिमा के आगमन से पूर्व आयोजित सम्मान समारोह में 10वीं और 12वीं कक्षा में श्रेष्ठ हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं, गुरुजनों एवं साहित्यकारों को प्रतीक चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे।

सुभाष सिंह,ब्यूरो चीफ उन्नाव

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedउत्तरप्रदेश

आग जलाने के विवाद में युवक की मौत, उन्नाव में पड़ोसी ने डंडे से हमला किया, आरोपी फरार

December 12, 2025
Uncategorizedप्रसाशनलोकल

कलेक्टर भिण्ड की पहल तहसील रौन पहुंचकर जनसुनवाई में आवेदकों की समस्या का निराकरण किया

August 7, 2024
उत्तरप्रदेशप्रसाशन

मऊरानीपुर में नदी के टापू पर फंसे 6 ग्रामीण, रात में सेना ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन — दो महिलाओं समेत सभी को सकुशल निकाला

August 29, 2026
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

श्याम बाबू वर्मा को राज्य मंत्री प्रतिनिधि बनाये जाने पर डॉक्टर संदीप ने किया सम्मानित

May 25, 2025
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?