जी भारत न्यूज24
शिवराज सिंह कुशवाह जिला ब्यूरो भिंड की रिपोर्ट
ठंड में छात्रों ने किया योग, सांसद-विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष रहे शामिल
भिंड। के सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-02 के मैदान में सोमवार को जिला स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार हुआ। स्वामी विवेकानंद जयंती (युवा दिवस) पर आयोजित इस कार्यक्रम में कड़ाके की ठंड के बावजूद सैकड़ों स्कूली बच्चों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया हालांकि कार्यक्रम में सांसद विधायक जनपद और जिला पंचायत अध्यक्ष समेत कई बड़े जनप्रतिनिधि नदारद रहे जो चर्चा का विषय बना रहा था l
CM का संदेश सुना फिर किया योग
कार्यक्रम सुबह 9:00 शुरू हुआ सबसे पहले आकाशवाणी के माध्यम से मुख्यमंत्री के संदेश का सीधा प्रसारण किया गया जिसे बच्चों ने एकाग्रता से सुना इसके बाद योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में छात्र-छात्राओं ने प्रार्थना मुद्रा,हस्त उत्तनासन,पाद हस्तनसन,अस्व संचलनासान,दंडासन और भुजंगासन जैसे आसनों का अभ्यास किया प्रशिक्षकों ने बताया कि नियमित योग से एकाग्रता और अनुशासन विकसित होता है
जनप्रतिनिधियों की दूरी चर्चा का विषय
जिला स्तरीय आयोजन होने के बावजूद इसमें शहर के विधायक सांसद और जिला जनपद पंचायत के अध्यक्ष व सदस्य शामिल नहीं हुए जनप्रतिनिधियों की गैर मौजूदगी वहां चर्चा का विषय बनी रही हालांकि प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी थी और व्यवस्थाएं संतोषजनक रही
यह अधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया जिला पंचायत सीईओ सुनील दुबे अपर कलेक्टर LK पांडेय और जिला शिक्षा अधिकारी RD मित्तल सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाने की अपील की अंत में विद्यार्थियों ने योग को दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया l




