जी भारत न्यूज24
बांगरमऊ,उन्नाव।
थाना फतेहपुर चौरासी के गांव में अज्ञात कारण के चलते एक छात्र अपने मकान के अंदर कमरे में फांसी के फंदे पर झूल गया। परिजन युवक को फंदे से नीचे उतारकर यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
ग्राम हरिदासपुर निवासी नीरज का बेटा अश्वनी उर्फ रानू 20 वर्ष स्नातक प्रथम वर्ष का छात्र है। आज गुरूवार की दोपहर अज्ञात कारण के चलते रानू अपने मकान की दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे में छत की कुंडी के सहारे फांसी के फंदे पर झूल गया। तभी अचानक परिजनों की निगाह पड़ गई। यह देखकर परिजनो ने आनन-फानन उसे फांसी के फंदे से नीचे उतारा और यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। जहां चिकित्सकों ने जांच करने के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रानू तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा था । उसके छोटे भाई अजीत उर्फ शानू तथा बहन रिया रो रो कर बेहाल है।




