जी भारत न्यूज24
बांगरमऊ,उन्नाव।
जिला हरदोई के थाना मल्लावां अंतर्गत ग्राम शिवाला पुरवा निवासिनी रूपरानी अपने पति राधाकृष्ण की बाइक से बांगरमऊ आ रही थी। तभी रास्ते में आज बुधवार को दोपहर बाद आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे की सर्विस रोड पर स्थित ग्राम सिरधर पुर के सामने पीछे से तेज़ गति से आ रही बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पति-पत्नी और टक्कर मारने वाला बाइक चालक मोहित पुत्र रामकुमार निवासी ग्राम हसनपुर मजरा थाना बांगरमऊ तीनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे में एक बाइक का चालक राधाकृष्ण तो बाल-बाल बच गया। किंतु बाइक पर पीछे बैठीं उसकी पत्नी रूपरानी 30 वर्ष और दूसरी बाइक के चालक मोहित 25 वर्ष गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन आनन-फानन दोनों घायलों को यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों की हालत नाज़ुक देखकर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।




