Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » नव विवाहिता पर पति की हत्या का आरोप, उन्नाव में सास ने दी तहरीर, कहा- संपत्ति के लिए दिया जहर, कई पुरुषों से थे संबंध
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

नव विवाहिता पर पति की हत्या का आरोप, उन्नाव में सास ने दी तहरीर, कहा- संपत्ति के लिए दिया जहर, कई पुरुषों से थे संबंध

Zee Bharat News 24
Last updated: June 14, 2025 7:26 am
Zee Bharat News 24
2 Min Read

जी भारत न्यूज24 

उत्तर प्रदेश उन्नाव थाना दही क्षेत्र के मुर्तजानगर में एक नवविवाहिता पर पति की हत्या का आरोप लगा है। मृतक की मां दोपदी ने बहू, उसके भाई सुजीत और सास पार्वती पर पुत्र की हत्या का आरोप लगाया है। शत्रुधन की शादी 2023 में अजगैन थाना क्षेत्र के जालिमखेड़ा की रहने वाली किरन से हुई थी। दोपदी के मुताबिक, शादी के बाद से ही किरन का व्यवहार शत्रुधन के प्रति ठीक नहीं था। वह रोज झगड़ा करती थी।

अक्टूबर 2023 में शत्रुधन को बिना बताए अपने मायके ले गई। दो दिन तक बेटे से संपर्क न होने पर दोपदी ने किरन की मां से बात की। उन्होंने बेटे से बात कराने से मना कर दिया। इसके बाद दोपदी अपने बड़े बेटे के साथ किरन के घर पहुंची। वहां शत्रुधन बेहोश मिला। उसे पहले उन्नाव के कमलावती अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि उसे जहर दिया गया है। फिर उसे कानपुर के रीजेंसी अस्पताल ले जाया गया। दो दिन आईसीयू में रहने के बाद 17 अक्टूबर 2023 को उसकी मौत हो गई। दोपदी का आरोप है कि बहु के अन्य पुरुषों से अवैध संबंध थे। वह संपत्ति हासिल करने के लिए अपने भाई और मां के साथ मिलकर इस हत्या की साजिश में शामिल थी। शत्रुधन की मौत के बाद उसके पिता रामचंद्र की भी 19 दिसंबर 2024 को मौत हो गई। अब बीमार दोपदी अपने बड़े बेटे के साथ रह रही है। दोपदी ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, किरन का डाक्टरी परीक्षण कराया जाए और उसके कथित अवैध संबंधों की जांच हो। साथ ही, किरन, उसके भाई सुजीत और उसकी मां पार्वती पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए, ताकि उसे न्याय मिल सके।

सुभाष सिंह,ब्यूरो चीफ उन्नाव

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedप्रसाशनलोकलशिक्षा

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने तीन शिक्षकों की एक वेतन वृद्धि संचयी प्रभाव से रोकी

March 24, 2024
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

राहुल गांधी और सोनिया गांधी के समर्थन में उन्नाव कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने कांग्रेसियों को रोका

December 19, 2025
Uncategorizedप्रसाशनमध्यप्रदेशराजनीतिलोकल

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा एवं सुरक्षा बीमा योजना के बीमा कवर का लाभ देने की स्वीकृति

July 31, 2024
Uncategorizedउत्तरप्रदेशक्राइम

आपराधिक इतिहास के बावजूद कभी जेल नहीं गया, योगी की सरकार ने सही जगह पहुंचाया……

January 5, 2026
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?