जी भारत न्यूज़24
विधायक भिण्ड ने सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में बी.सी.जी टीका लगवाने अपील की
भिण्ड। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में एडल्ट बी.सी.जी वैक्शीनेशन अभियान का संचालन किया जाना है जिसके संबंध में आज जिला चिकित्सालय परिसर में विधायक भिण्ड नरेन्द्र सिंह कुशवाह की अध्यक्षता में एडल्ट बी.सी.जी वैक्शीनेशन अभियान का शुभांरभ दीपप्रज्जवलित कर किया गया। एडल्ट बी.सी.जी वैक्शीनेशन अभियान में 18 वर्ष से अधिक के पिछले 05 वर्ष के समस्त टीबी मरीज, जिनका सफल इलाज हो चुका है। पिछले 02 वर्ष के टीबी मरीज एवं उनके परिजन या संपर्क में रहे व्यक्ति जिनकी उम्र 18 वर्ष से अधिक हो। डायबिटीज के मरीज, जिनकी उम्र 18 वर्ष से अधिक हो। स्वप्रतिवेदित धूम्रपान करने वाले व्यक्ति, जिनकी उम्र 18 वर्ष से अधिक हो। 60 वर्ष से अधिक के समस्त व्यक्ति। 18 वर्ष से अधिक के समस्त व्यक्ति जिनकी बी. एम. आई 18.5 से कम हो बी.सी.जी का टीका लगाने के लिये पात्र होंगे।
कार्यक्रम के संचालन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा बताया गया कि 2025 तक टीबी उन्मूलन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसके संबंध में भारत सरकार द्वारा विभिन्न प्रयास किये जा रहे हैं, उसी क्रम में एडल्ट बी.सी.जी वैक्शीनेशन का आज से शुभारंभ किया जा रहा है।
विधायक भिण्ड श्री कुशवाह द्वारा सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में टीकाकरण करवाकर टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को साकार करने में भागीदारी करने की अपील की गई।




